Cricket
IPL 2022: रवि शास्त्री ने सीएसके कप्तान एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर दिया बड़ा बयान, अगले आईपीएल के लिए कही ये बात

IPL 2022: रवि शास्त्री ने सीएसके कप्तान एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर दिया बड़ा बयान, अगले आईपीएल के लिए कही ये बात

IPL 2022: Ravi Shastri ने CSK Captain MS Dhoni की फिटनेस को लेकर दिया बड़ा बयान, अगले आईपीएल के लिए कही ये बात, Chennai Super Kings,
IPL 2022: आईपीएल 2022 में शुक्रवार को राजस्थान और सीएसके (Chennai Super Kings) के मुकाबले में चेन्नई को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एमएस धोनी (CSK Captain MS Dhoni) ने शुक्रवार शाम को कहा कि वह 2023 में भी आईपीएल खेलेंगे। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) धोनी के इस […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 में शुक्रवार को राजस्थान और सीएसके (Chennai Super Kings) के मुकाबले में चेन्नई को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एमएस धोनी (CSK Captain MS Dhoni) ने शुक्रवार शाम को कहा कि वह 2023 में भी आईपीएल खेलेंगे। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) धोनी के इस फैसले से काफी ज्यादा खुश और प्रभावित नजर आए। शास्त्री ने कहा कि धोनी ‘इस साल बेहद फिट दिखे’। इसी के साथ रवि शास्त्री ने कहा कि धोनी आईपीएल 2023 में चेन्नई के लिए अच्छी पारी खेलेगें।  खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

  • एमएस धोनी (CSK Captain MS Dhoni) ने कहा कि वह आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की कमान वापस से संभालेंगे।
  • धोनी ने कहा कि अगर वह सीएसके फैंस को धन्यवाद नहीं देते हैं तो यह चेन्नई के प्रशंसकों के साथ सही नहीं होता।
  • सीएसके के आईपीएल 2022 के आखिरी मैच से पहले, उनके अगले आईपीएल के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं।

धोनी की वापसी योजना के बाद धोनी की फिटनेस पर बोले शास्त्री-

शास्त्री ने टीम इंडिया के साथ अपने कोचिंग कार्यकाल के दौरान धोनी के साथ मिलकर टीम का करीब से अध्य्य्यन किया है। इस साल के आईपीएल में भले चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हो लेकिन धओनी की फिटनेस काबिल-ए-तारीफ थी।

IPL 2022 में धोनी-

भारत के पूर्व कप्तान ने पिछले महीने के अंत में सीएसके की कप्तानी की कमान वापस से संभाली थी, लेकिन आईपीएल 2022 में सीएसके को काफई शर्मिंदगी की सामना करना पड़ा। धोनी ने आईपीएल 2022 में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए 200 से ज्यादा रन बनाए, जबकि धोनी की उम्र दिनों दिन बढ़ती जा रही है। आईपीएल 2022 में धोनी का औसत 33 से ज्यादा रहा।

MS Dhoni in last three IPL campaign’s in IPL 2022-

Year Matches Runs HS Avg SR 100 50
2022 14 232 50* 33.14 123.40 0 1
2021 16 114 18* 16.28 106.54 0 0
2020 14 200 47* 25.00 116.27 0 0

धोनी की वापसी योजना-

जब धोनी राजस्थान के खिलाफ टॉस के लिए आए तो उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से चेन्नई के फऐंस के लिए काफी दुखद होगा अगर मैं उनके लिए अपना आखिरी मैच ना खेलूं। ये उनके साथ गलत होगा। मुंबई एक ऐसी जगह है, जहां एक टीम और एक खिलाड़ी के तौर पर मुझे ढेर सारा प्यार और स्नेह मिला है। लेकिन रिटायरमेंट की घोषणा सीएसके फैंस के लिए अच्छा नहीं होगा। “यह मेरा आखिरी साल है या नहीं, ये एक बड़ा सवाल है, क्योंकि आप जानते हैं कि हम वास्तव में आगे के सालों की भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से मैं अगले साल मजबूत वापसी के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।”

आईपीएल 2022 की सीजन सीएसके के लिए कैसा रहा

  • आईपीएल का 15वां सीजन सीएसके और एमएस धोनी के लिए सुखद यादें लेकर नहीं आया क्योंकि गत चैंपियन 14 मैचों में 8 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहे।
  • जबकि धोनी की फिटनेस की सराहना की गई। दीपक चाहर अपनी चोट के कारण खेल का हिस्सा नहीं हो पाए। इसके साथ ही
  • क्रिकेट के अन्य सितारे भी चोट के कारण आईपीएल से गायब रहे।
  • अब यह देखना बाकी है कि वे आईपीएल 2023 में कैसे वापसी करते हैं?

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick