Cricket
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के R Ashwin ने कहा- जिस दिन प्रयोग करने का जुनून खत्म होगा उस दिन मेरा खेल खत्म हो जाएगा

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के R Ashwin ने कहा- जिस दिन प्रयोग करने का जुनून खत्म होगा उस दिन मेरा खेल खत्म हो जाएगा

IPL 2022: Rajasthan Royals के R Ashwin ने कहा- जिस दिन प्रयोग करने का जुनून खत्म होगा उस दिन मेरा खेल खत्म हो जाएगा RR vs GT, Gujarat Titans
IPL 2022, RR vs GT: आईपीएल 2022 का पहला क्वॉलीफायर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जा रहा है। भारतीय और राजस्थान रॉयल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने कहा कि वह खेल के मैदान में आलोचनाओं की परवाह किये बिना प्रयोग करना जारी रखेंगे और इसमें […]

IPL 2022, RR vs GT: आईपीएल 2022 का पहला क्वॉलीफायर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जा रहा है। भारतीय और राजस्थान रॉयल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने कहा कि वह खेल के मैदान में आलोचनाओं की परवाह किये बिना प्रयोग करना जारी रखेंगे और इसमें उन्हें ‘जीवन में एक उद्देश्य मिल गया है’। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022, RR vs GT: अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग में अपने ‘ सबसे बेहतरीन सत्र में से एक’ का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने हालांकि इस दौरान महज 11 विकेट लिये हैं लेकिन उनका इकोनॉमी रेट काफी कम रहा है। उन्होंने इसके साथ ही बल्ले से 183 रन का शानदार योगदान दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने जिस चतुराई से आंद्रे रसेल को अपनी फिरकी में फंसाया उसे इस आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंदों में से एक माना जा रहा है।

IPL 2022, RR vs GT: अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स की सोशल मीडिया टीम को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘ जहां तक एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के तौर पर मेरा सवाल है तो यह एक बहुत ही अलग साल है। सच कहूं तो यह आईपीएल में मेरे सबसे सुखद वर्षों में से एक रहा है।’’ अश्विन ने इस आईपीएल में काफी कुछ नया किया है जिसमें कभी फिनिशर (आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी) तो कभी बीच के ओवरों में हिटर की भूमिका निभाना शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका टीम के प्रदर्शन या क्वालिफिकेशन से कोई मतलब नहीं है। यह इस बारे में है कि मैंने अपने प्रदर्शन का कितना लुत्फ उठाया। जिस दिन मैं खेल में प्रयोग करना बंद कर दूंगा, जिस दिन उसके लिए मेरा जुनून खत्म हो जायेगा, उसी दिन मेरा खेल खत्म हो जाएगा।’’

IPL 2022, RR vs GT: भारत की ओर से टेस्ट में दूसरे सबसे सफल स्पिनर ने कहा, ‘‘ मैं उन बहुत भाग्यशाली लोगों में से एक हूं जिन्होंने जीवन का उद्देश्य पाया है। मेरे लिए सबसे खुशी का पल केकेआर के खिलाफ मैच में रसेल को आउट करना था। मैं वास्तव में मानता हूं कि वहां से मैच का रूख पलट गया। एक दिन पहले मैंने उसका अभ्यास किया था और पहली बार मैदान में उसे करने में सफल रहा। अगर यह सफल नहीं होता तो मैं आलोचना सुनने के लिए तैयार था। ’’

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Editors pick