Cricket
IPL 2022: केकेआर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के Jos Buttler ने जड़ा गगनचुंबी छक्का – Watch Video

IPL 2022: केकेआर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के Jos Buttler ने जड़ा गगनचुंबी छक्का – Watch Video

IPL 2022: केकेआर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के Jos Buttler ने जड़ा गगनचुंबी छक्का – Watch Video RR vs KKR, Umesh Yadav, Indian Premier League
IPL 2022: आईपीएल (Indian Premier League) के 15वें सीजन का 30वां मुकाबला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (RR vs KKR) के बीच खेला गया। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत शानदार रही। जोस बटलर (Jos Buttler) ने 59 गेंदों पर शतक जड़ा। […]

IPL 2022: आईपीएल (Indian Premier League) के 15वें सीजन का 30वां मुकाबला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (RR vs KKR) के बीच खेला गया। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत शानदार रही। जोस बटलर (Jos Buttler) ने 59 गेंदों पर शतक जड़ा। बटलर ने तीसरे ओवर जोकि उमेश यादव (Umesh Yadav) कर रहे थे, में 100 मीटर का गगनचुंबी छक्का जड़ा। ये छक्का इतना शानदार था कि गेंद को कार पार्किंग में जाते हुए देखा जा सकता था। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के घातक गेंदबाज उमेश यादव इस सीजन में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन बटलर (Jos Buttler) की बल्लेबाजी के आगे वो भी फेल नजर आए। केकेआर के खिलाफ मैच में तीसरा ओवर उमेश यादव ने किया। जोश बटलर ने इस ओवर की पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाया। ये छक्का देख हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि इस छक्के की लंबाई 100 मीटर थी। बटलर ने उमेश यादव की लेंथ बॉल को वाइड लॉन्ग-ऑन की और खेला और एक गगनचुंबी छक्का लगाया। बटलर ने इस ओवर में कुल 16 रन बनाए. बटलर के इस छक्के को देखने के लिए यहां क्लिक करें.

कोलकाता के खिलाफ बटलर 61 गेंदों पर 103 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने कैच किया। इससे पहले इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) ने 2 अप्रैल को रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 68 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए थे। बटलर तीन शतक जड़ने वाले राजस्थान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

बटलर ब्रोबेन स्टेडियम में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यूसुफ पठान , शेन वॉर्न और केएल राहुल इस मैदान पर शतक जड़ चुके हैं।

  • 100 by Yusuf Pathan (RR v MI, 2010)
  • 104* by Shane Watson (RR v KKR, 2015)
  • 103* by KL Rahul (LSG v MI, 2022)
  • 103 by Jos Buttler (KKR v RR, 2022)

ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए ओपनिंग करने वाले इंग्लैंड के घातक बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) इस साल ऑरेंज कैप जीतने के सबसे बड़े दावेदार लग रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले से पहले बटलर ने इस सीजन में 5 मुकाबलों में ही 272 रन ठोक दिए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। आईपीएल 2022 का पहला शतक जोस बटलर ने ही जड़ा था और वे इस समय ऑरेंज कैप लिस्ट में टॉप पर हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick