Cricket
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर Yuzvendra Chahal पहुंचे मुंबई होटल, जानें ऐसा क्या बोला चहल ने की सबकी हंसी छूट गई-Watch Video

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर Yuzvendra Chahal पहुंचे मुंबई होटल, जानें ऐसा क्या बोला चहल ने की सबकी हंसी छूट गई-Watch Video

IPL 2022 Rajasthan Royals Video, RR, IPL 2022 Rajasthan Royals के तेज गेंदबाज Yuzvendra Chahal पहुंचे मुंबई होटल
IPL 2022-Rajasthan Royals Video: आईपीएल के आगामी सीजन को शुरू होने में बस अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सारे आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों ने मुंबई पहुंचना शुरू कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी मुंबई पहुंच गए है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) द्वारा सोशल मीडिया पर […]

IPL 2022-Rajasthan Royals Video: आईपीएल के आगामी सीजन को शुरू होने में बस अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सारे आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों ने मुंबई पहुंचना शुरू कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी मुंबई पहुंच गए है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें युजवेंद्र चहल कुछ ऐसा कहते हैं कि कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता। आइए जानें चहल ने ऐसा क्या कहा… खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022-Rajasthan Royals Video: युजवेंद्र चहल वीडियो में कहते हैं कि वे अपनी के साथ आए हैं और उनकी बीवी को पहले खाना खाना हैं। उसके बाद वे होटल में खाने का ऑर्डर देते हैं और उस दौरान कुछ ऐसा कह जाते हैं कि सभी की हंसी छूट जाती है।

आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और उससे पहले खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ने लगे हैं। चहल भी अपनी नई टीम के साथ जुड़ गए हैं और उनका फ्रेंचाइजी ने टीम होटल में खास अंदाज में स्वागत भी किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

IPL 2022-Rajasthan Royals Video: राजस्थान रॉयल्स ने इससे पहले जानकारी दी थी कि मंगलवार को रोबी मेडिसन टीम की जर्सी का अनावरण करेंगे। टीम ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में बाइकर (रोबी मेडिसन) जयपुर की गलियों में तेजी से बाइक चला रहे हैं। वह स्टंट करते हुए बाइक चलाते नजर आ रहे हैं, सड़कों पर मौजूद लोग उन्हें देख रहे हैं। वह स्टेडियम पहुंचते हैं, सुरक्षा कर्मियों द्वारा जब उन्हें रोकने का प्रयास होता है तो वह छलांग लगाकर बाइक उनके ऊपर से उछालकर ले जाते हैं। वह ऐसा करते हुए स्टेडियम के टॉप पर पहुंच जाते हैं।

IPL 2022-Rajasthan Royals Video:  वीडियो में बाइकर ने स्टेडियम के ऊपर से छलांग लगा दी, स्टेडियम के अंदर बॉक्स के रूप में सपोर्ट रखा था यानी ये सुरक्षा के पूरे इंतजाम के साथ किया गया स्टंट था। फिर बाइकर ने अपने बैग से टीम की नई जर्सी निकालकर कप्तान संजू सैमसन को दी। वैसे बाइकर और संजू एक साथ मौजूद नहीं थे, बल्कि एडिटिंग के साथ ऐसा दर्शाया गया था।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में युजवेंद्र चहल को 6.5 करोड़ रुपए में खरीदा।

राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन, जोस बटलर और युवा यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया था। सैमसन को 14 करोड़, बटलर को 10 करोड़ और यशस्वी को 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। राजस्थान ने अपनी टीम में 24 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें 9 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। टीम ने अपने पर्स से 83 करोड़ 03 लाख रुपए खर्च किए। टीम के पर्स में अब 4 करोड़ 7 लाख रुपए बाकि हैं।

  • संजू सैमसन
  • जोस बटलर
  • यशस्वी जायसवाल
  • आर अश्विन
  • ट्रेंट बोल्ट
  • शिमरोन हेटमायर
  • देवदत्त पडिक्कल
  • प्रसिद्ध कृष्णा
  • यजुवेंद्र चहल
  • रियान पराग
  • केसी करियप्पा
  • नवदीप सैनी
  • ओबेड मैकॉय
  • अनुनय सिंह
  • कुलदीप सेन
  • करुण नायर
  • ध्रुव जुरेल
  • तेजस बरोका
  • कुलदीप यादव
  • शुभम गढ़वाल
  • जेम्स नीशम
  • नाथन कूल्टर नाइल
  • डैरिल मिशेल
  • रासी वैन डेर डूसन

राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 मार्च को एमसीए स्टेडियम में खेलेगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/ कप्तान), सिमरोन हेटमायर, जोस बटलर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेन्द्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

 

Editors pick