Cricket
IPL 2022 Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स के प्रसिद्ध कृष्णा ने क्वॉलीफायर मुकाबले में किया दमदार प्रदर्शन; कोहली, कार्तिक और हसरंगा का किया शिकार

IPL 2022 Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स के प्रसिद्ध कृष्णा ने क्वॉलीफायर मुकाबले में किया दमदार प्रदर्शन; कोहली, कार्तिक और हसरंगा का किया शिकार

IPL 2022 Qualifier 2,RCB vs RR: Rajasthan Royals के Prasidh Krishna ने क्वॉलीफायर मुकाबले में किया दमदार प्रदर्शन
IPL 2022 Qualifier 2: आईपीएल 2022 का दूसरा क्वॉलीफायर मुकाबला आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा रहै। जहां राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन ने ट़ॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh […]

IPL 2022 Qualifier 2: आईपीएल 2022 का दूसरा क्वॉलीफायर मुकाबला आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा रहै। जहां राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन ने ट़ॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने क्वॉलीफायर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे पहले कोहली को शिकार बार उसके बाद लगातार दो गेंद पर दिनेश कार्तिक और वानिंदु हसरंगा को आउट किया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Qualifier 2: पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत काफी खराब रही। पूर्व कप्तान विराट कोहली 8 गेंद पर मात्र 7 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने इससे पहले भी एक बार और इस सीजन में विराट कोहली को अपना शिकार बनाया था।  26 अप्रैल को राजस्थान और बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में कोहली के बल्ले से सिर्फ नौ रन निकले थे इस मैच में उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने रियान पराग के हाथों कैच कराया था।

इसके बाद से 19वें ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने आरसीबी के विकेटकीपर और फिनिशर दिनेश कार्तिक को कैच आउट किया। दिनेश कार्तिक मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रियान पराग ने कार्तिक का कैच लपका।

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने अपनी गेंदबाजी की दम दिखाया और वानिंदु हसरंगा को सीधा क्लीन बोल्ड किया।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें 

आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। इस पारी में आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने सबसे शानदार पारी खेलते हुए 42 गेंद पर 58 रन बनाए। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने 22 रन देकर 3 विकेट झटके, ओबेड मैकॉय ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 3 विकेट लिए, उन्होंने फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर और हर्षल पटेल को अपना शिकार बनाया।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick