Cricket
IPL 2022 Qualifier 2: क्वॉलीफायर मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर Sanjay Manjrekar ने की Ravichandran Ashwin पर विवादास्पद टिप्पणी, जानें क्या कहा अश्विन के बारे में?

IPL 2022 Qualifier 2: क्वॉलीफायर मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर Sanjay Manjrekar ने की Ravichandran Ashwin पर विवादास्पद टिप्पणी, जानें क्या कहा अश्विन के बारे में?

IPL 2022 Qualifier 2, RR vs RCB Sanjay Manjrekar ने की Ravichandran Ashwin पर विवादास्पद टिप्पणी,Rajasthan Royals,
IPL 2022 Qualifier 2,RR vs RCB: सुर्खियों और विवादों से गहरा रिश्ता रखने वाले पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने इस बार एक नए विवाद को जन्म दिया है। आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले से पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के ऊपर कुछ अजीब टिप्पणी की। शुक्रवार […]

IPL 2022 Qualifier 2,RR vs RCB: सुर्खियों और विवादों से गहरा रिश्ता रखने वाले पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने इस बार एक नए विवाद को जन्म दिया है। आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले से पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के ऊपर कुछ अजीब टिप्पणी की। शुक्रवार को शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राडस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2022 का क्वॉलीफायर-2 खेला जाएगा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

आर अश्विन ने आईपीएल के इस सीजन में अपनी ऑलराउंडर प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने 7.33 रन प्रति ओवर की इकॉनमी रेट से 11 विकेट चटकाए, और बल्लेबाजी में उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण कैमियो खेले। अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कुल मिलाकर 30.83 की औसत से 185 रन बनाए। मांजरेकर को लगता है कि अहमदाबाद में पिच सपाट होने के कारण अश्विन राजस्थआन के लिए एक समस्या हो सकते हैं।

IPL 2022 Qualifier 2,RR vs RCB: ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ बात करते हुए, मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा, “रविचंद्रन अश्विन फ्लैट ट्रैक पर आरआर के लिए एक दिक्कत हैं क्योंकि वह बहुत सारे बदलावों की कोशिश कर रहें है। वह ऐसे मौकों पर ऑफ स्पिनर गेंदबाजी कम करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा ,अश्विन जब अपनी गेंदबाजी में मोड़ लेते हैं तो वे टॉप के खतरनाक गेंदबाज बन जाते हैं। अगर पिच स्पिनरों के अनुकूल होती है तो आरआर को फायदा होगा क्योंकि चहल और अश्विन मिलकर गेंदबाजी करेंगे। संजू सैमसन की आरआर टीम सभी पहलुओं में काफी अच्छी तरह से संतुलित दिखती है, सिर्फ डेथ ओवर ही ऐसी चीज है जहां राजस्थान इस सीजन में बार-बार निराश करती है। डेथ ओवरों में ट्रेंट बोल्ट महंगे साबित होते रहे हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेद मैककॉय थोड़ा हिट और मिस रहे हैं।

IPL 2022 Qualifier 2,RR vs RCB: आरआर के डेथ ओवर के समाधान के बारे में पूछे जाने पर, मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) कहते हैं कि, “डेथ ओवरों में गेंदबाजी आरआर के लिए एक कमजोरी रही है। ट्रेंट बोल्ट विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं लेकिन उनका इस्तोमाल नई गेंद से करना होगा क्योंकि डेथ ओवरों में उनका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा का समर्थन किया और कहा कि उन्होंने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। ओबेद मैककॉय एक सरप्राइज पैकेज साबित हुए है और वे उन पर भरोसा कर सकते हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick