Cricket
IPL 2022, Qualifier 1: राजस्थान रॉयल्स के Jos Buttler लौटे फॉर्म में, गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली 89 रन की शानदार पारी- Watch Video

IPL 2022, Qualifier 1: राजस्थान रॉयल्स के Jos Buttler लौटे फॉर्म में, गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली 89 रन की शानदार पारी- Watch Video

IPL 2022, Qualifier 1: राजस्थान रॉयल्स के Jos Buttler लौटे फॉर्म में, Gujarat Titans के खिलाफ खेली 89 रन की शानदार पारी Rajasthan Royals,
IPL 2022, Qualifier 1: आईपीएल 2022 का पहला क्वॉलीफायर आज गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच कोलकाता के ईडन्स गार्डन्स में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। राजस्थान का पहला विकेट जल्द ही गिर गया जिसके बाद से कप्तान संजू सैमसन […]

IPL 2022, Qualifier 1: आईपीएल 2022 का पहला क्वॉलीफायर आज गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच कोलकाता के ईडन्स गार्डन्स में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। राजस्थान का पहला विकेट जल्द ही गिर गया जिसके बाद से कप्तान संजू सैमसन और राजस्थान की शान जोस बटलर (Jos Buttler) ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। संजू सैमसन तो अपने अर्द्धशतक से चूक गए लेकिन जोस बटलर ने अपना अर्द्धशतक भी पूरा किया और 56 गेंदो पर शानदार 89 रन की पारी भी खेली।  खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022, Qualifier 1: राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। जिसमें राजस्थान रॉयल्स की शान जोस बटलर का योगदान सबसे ज्यादा रहा। जोस बटलर यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने उतरे लेकिन यशस्वी काफी सस्ते में यानी 3 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन उसके बाद आए आरआर के कप्तान संजू सैमसन जिनके साथ मिलकर जोस बटलर ने न सिर्फ अर्द्धशतकीय पारी खेली बल्कि इस साझेदारी ने राजस्थान रॉयल्स की नइया को भी सही समय पर संभाला। जोस बटलर ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 56 गेंदो पर 89 रन की शानदार पारी खेली। ये जोस बटलर के आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

आईपीएल 2022 का सबसे स्लो अर्ध्दशतक

  • विराट कोहली – 58 रन 53 गेंद पर
  • जोस बटलर– 50 रन 49 गेंद पर
  • केन विलियमसन– 57 रन 46 गेंद पर
  • तिलक वर्मा– 51 रन 43 गेंद पर
  • हार्दिक पंड्या– 50 रन 42 गेंद पर

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियो में बटलर शामिल

  • विराट कोहली (2016)- 973
  • डेविड वार्नर (2016)- 848
  • केन विलियमसन (2018)- 735
  • क्रिस गेल (2012)- 733
  • माइक हसी (2013)- 733
  • जोस बटलर (2022) *- 718

आईपीएल 2022 में ये जोस बटलर का चौथा अर्ध्दशतक था। 

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick