Cricket
IPL 2022 Points Table: लगातार 5 हार के बाद भी क्या Mumbai Indians कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई?- Check Out

IPL 2022 Points Table: लगातार 5 हार के बाद भी क्या Mumbai Indians कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई?- Check Out

IPL 2022 Points Table: लगातार 5 हार के बाद भी क्या Mumbai Indians कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई?- Check Out , IPL 2022 PLAYOFFS, MI
IPL 2022 Points Table: आईपीएल 2022 यानी आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) लगातार पांचवां मैच हार गई है। बुधवार यानी 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स से 12 रन से हार गई और इस तरह एमआई अपनी हार का सिलसिला जारी रखा। एमआई (MI) की […]

IPL 2022 Points Table: आईपीएल 2022 यानी आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) लगातार पांचवां मैच हार गई है। बुधवार यानी 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स से 12 रन से हार गई और इस तरह एमआई अपनी हार का सिलसिला जारी रखा। एमआई (MI) की पांचवी हार के बाद से सभी के दिमाग में एक सवाल पैदा हो रहा है कि क्या पांच बार की चैपिंयन रही मुंबई इंडियंस अभी भी प्लेऑफ (IPL 2022 PLAYOFFS) के लिए क्वालीफाई कर सकता है? खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Points Table: पंजाब किंग्स ने पहले शानदार बल्लेबाजी की उसके बाद गेंद से भी उतनी ही खूबसूरती के साथ प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया। मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने अर्धशतक जमाया, जबकि ओडियन स्मिथ ने एमआई के खिलाफ 4 विकेट लिये। एमआई के डेवाल्ड ब्रेविस का शानगार 49 रन की पारी बेकार गई। जिसका नतीजा ये हुआ कि पंजाब किंग्स नवीनतम आईपीएल 2022 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। इसके विपरीत, मुंबई इंडियंस लगातार 5 हार के साथ 10वें स्थान यानी अंतिम स्थान पर है।

आईपीएल 2022 में एमआई का प्रदर्शन

  • दिल्ली कैपिटल्स से 4 विकेट से हारे
  • राजस्थान रॉयल्स से 23 रन से हारे
  • केकेआर से 5 विकेट से हारे
  • आरसीबी से 7 विकेट से हारी
  • पंजाब किंगस से 12 रनों से हार गया।

IPL 2022: एमआई के आगामी मैच

  • MI vs LSG – 16 अप्रैल, शनिवार दोपहर 3.30 बजे
  • MI vs CSK – 21 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे
  • MI vs LSG – 24 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे
  • MI vs RR – 30 अप्रैल, शनिवार दोपहर 3.30 बजे
  • MI vs GT – 6 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे
  • MI vs KKR- 9 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे
  • MI vs CSK – 12 मई, गुरुवार शाम 7.30 बजे
  • MI vs SRH – 17 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे
  • MI vs DC – 21 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे
Team Pld Won Lost Tied N/R Net RR For Against Pts Form
1

RR

4 3 1 0 0 0.951 737/23 654/29 6
WLWW
2

KKR

5 3 2 0 0 0.446 735/33 776/31 6
LWWLW
3

PBKS

5 3 2 0 0 0.239 912/37 848/29 6
WLWLW
4

LSG

5 3 2 0 0 0.174 855/29 842/30 6
LWWWL
5

GT

4 3 1 0 0 0.097 684/22 672/26 6

LWWW

6

RCB

5 3 2 0 0 0.006 855/27 872/28 6
LWWWL
7

DC

4 2 2 0 0 0.476 700/23 674/25 4
WLLW
8

SRH

4 2 2 0 0 -0.501 629/20 695/27 4
WWLL
9

CSK

5 1 4 0 0 -0.745 837/33 872/27 2
WLLLL
10

MI

5 0 5 0 0 -1.072 845/32 884/27 0
LLLLL

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए आईपीएल 2022 में अपने नौ मुकाबलों में से 8 में जीत हासिल करनी ही होगी। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आखिरकार अपनी पहली जीत हासिल की। सीएसके ने अपने पांचवें मैच में आरसीबी को हरा दिया जिसके बाद से सीएसके आईपीएल 2022 अंक तालिका में 9 वें स्थान पर है।

IPL 2022 Points Table: संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स (आरआर) 4 मैचों में 3 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) शीर्ष 4 स्थानों पर कायम है।

MI स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, अनमोलप्रीत सिंह , संजय यादव, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे, टिम डेविड, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान, रमनदीप सिंह।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick