IPL 2022 Playoff: आईपीएल का 15वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए कुछ खास नहीं रहा। सीजन शुरू होने के दो दिन पहले ही एमएस धोनी ने कप्तानी की कमान रवींद्र जडेजा को सौंप दी जिसे जडेजा संभाल नहीं पाए। जिसके चलते धोनी को वापस से सीएसके की कमान (CSK Captain MS Dhoni) संभालनी पड़ी। डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी आईपीएल 2022 प्लेऑफ की रेस में गणितीय रूप से जीवित है। हालांकि स्थितियां कभी भी पलट सकती है। 2020 को छोड़ कर सीएसके ने हर बार आईपीएल के प्लेऑफ में प्रवेश किया है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
IPL 2022 Playoff: एमएस धोनी एंड कंपनी अभी भी प्लेऑफ की रेस में गणितीय रूप से जीवित है कैसे आइए जानते हैं। सबसे पहले उसे अपने बाकी सभी बचे हुए 4 मैच भारी अंतर से जीतने होंगे। टीम के अभी छह अंक हैं। अगर धोनी की सेना बाकी बचे चार मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो उसे आठ अंक और मिलेंगे। इस तरह चेन्नई के खाते में 14 मैच के बाद कुल 14 अंक हो जाएंगे। आईपीएल इतिहास में कई बार 14 अंक हासिल करने वाली टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।
IPL 2022 Playoff: 10 में से तीन मैच जीतने के बावजूद चेन्नई (Chennai Super Kings) का नेट रनरेट निगेटिव में है। 10 मैचों के बाद टीम का नेट रनरेट -0.431 है। उसे बाकी बचे चार मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। उसके बाद ही टीम के नेट रनरेट में सुधार हो सकेगा। अगर चार बार की चैंपियन टीम बाकी बचे चारों मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करती है तो प्लेऑफ में जाने की उसकी उम्मीदें जिंदा रहेंगी।
IPL 2022 Playoff: धोनी की कप्तानी वाली टीम (CSK Captain MS Dhoni) को अपने मैचों में शानदार प्रदर्शन के अलावा अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी। चेन्नई (Chennai Super Kings) से आगे कोलकाता नाइटराइडर्स के 10 मैचों में आठ अंक हैं। पंजाब किंग्स के 10 मैच में 10, सनराइजर्स हैदराबाद के 10 मैचों में 10 और दिल्ली कैपिटल्स के 10 मैचों में 10 अंक हैं। शीर्ष चार में काबिज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 11 मैचों में 12, राजस्थान रॉयल्स के 10 मैचों में 12, लखनऊ सुपरजाएंट्स के 10 मैचों में 14 और गुजरात टाइटंस के 11 मैचों में 16 अंक हैं।
IPL 2022 Playoff: गुजरात और लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के सबसे करीब है। राजस्थान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अभी अधर में लटकी हुई है। चेन्नई की टीम चाहेगी कि राजस्थान और बैंगलोर की टीम ज्यादा से ज्यादा मैचों में हारे। इसके अलावा अन्य टीमों के नतीजों उसके मुताबिक हो।
IPL 2022 Playoff: चेन्नई को अभी चार मैच और खेलने हैं। धोनी की टीम आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स, 12 मई को मुंबई इंडियंस, 15 मई को गुजरात टाइटंस और 20 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। टीम सीजन में इस बार मुंबई को हरा चुकी है। गुजरात से हार का बदला लेने का मौका होगा। दिल्ली और राजस्थान के खिलाफ सीजन में पहली बार उतरेगी।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें