Cricket
IPL 2022: CSK या MI नहीं, Sunil Gavaskar ने की IPL 2022 के नए विजेता की भविष्यवाणी

IPL 2022: CSK या MI नहीं, Sunil Gavaskar ने की IPL 2022 के नए विजेता की भविष्यवाणी

IPL2022: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना हैं कि आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) खिताब की प्रबल दावेदार है और उनके अनुसार दिल्ली के पास इस बार खिताब पर कब्ज़ा जमाने के लिए काफी मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स उन टीमों […]

IPL2022: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना हैं कि आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) खिताब की प्रबल दावेदार है और उनके अनुसार दिल्ली के पास इस बार खिताब पर कब्ज़ा जमाने के लिए काफी मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स उन टीमों में आती हैं जिसने अभी तक आईपीएल (IPL)का खिताब नहीं जीता है।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: PBKS के भविष्य को लेकर Sunil Gavaskar ने दिया बड़ा बयान, कहा – मुझे संदेह है कि वे ट्रॉफी जीतेंगे

सुनील गावस्कर ने कहा, पिछले सीजन में बतौर कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant)का अनुभव इस बार उनकी मदद करेगा। वह पिछले डेढ़ महीने से भारतीय टीम के लिए असाधारण संपर्क में है और यह उन्हें फायदा पहुंचाएगा।

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने आगे कहा, दिल्ली ने जिस तरह की टीम चुनी है और जो विकल्प उन्होंने खुद दिए हैं, वे वाकई मजबूत हैं। बहुत संभव है कि इस बार ट्रॉफी पर उनका कब्ज़ा हो।

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के नेतृत्व वाली इस टीम ने पिछले कुछ वर्षों में तेजी से प्रगति की है, लेकिन अभी तक ट्रॉफी को उठाने में कामयाब नहीं हुई है। ऐसे में 72 वर्षीय सुनील गावस्कर को लगता हैं कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स अपने इस सूखे को खत्म कर देगी। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च से मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick