Cricket
IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने उठाई नियमों में बदलाव की मांग, हो चुका है विवाद

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने उठाई नियमों में बदलाव की मांग, हो चुका है विवाद

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RR) के बीच खेले गए पिछले मुक़ाबले में एक नो बॉल को लेकर हुए विवाद पर अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardne) का मानना है कि नियमों में बदलाव की जरूरत है। महेला जयवर्धने ने आईपीएल (IPL) में टीवी अंपायर और […]

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RR) के बीच खेले गए पिछले मुक़ाबले में एक नो बॉल को लेकर हुए विवाद पर अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardne) का मानना है कि नियमों में बदलाव की जरूरत है। महेला जयवर्धने ने आईपीएल (IPL) में टीवी अंपायर और मैदान पर रहने वाले अंपायर के बीच तालमेल बेहतर होने को लेकर बात की और उन्होंने कहा कि अगर ऐसा करने के लिए आईपीएल के नियमों में बदलाव करने पड़ें तो वह उसके साथ हैं। दरअसल एक नो बाल को लेकर मामला इतना बढ़ गया था कि दिल्ली टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और कोच प्रवीण आमरे (Pravin Amre) पर जुर्माना भी लगाया था। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

आईसीसी के एक कार्यक्रम में बात करते हुए महेला जयवर्धने ने कहा , “इस तरह की घटना आगे भी हो सकती हैं और हमें इसपर धयान देना चाहिए। क्या थर्ड अंपायर के पास इन चीजों को देखने और मुख्य अंपायरों को सूचित करने का विकल्प है कि यह एक डिलीवरी है जिसे चेक किया जाना चाहिए?”

यह भी पढ़ें:  IPL 2022: गाड़ी चलाते समय नहीं बनाना चाहिए पेग, Shikhar Dhawan ने बताया कारण जिस पर छूट जाएगी आपकी हंसी- Watch Video

उन्होंने आगे कहा, “यह देखकर अच्छा नहीं लगा कि आप खेल रोक देते यहीं और लोग बीच में मैदान में आ जाते हैं, आमरे का मैदान में उतरना खेल भावना के विपरीत है और यह खेल की गरिमा को नुकसान पहुंचाता है।”

उन्होंने कोच के मैदान पर उतरने को लेकर कहा, “आप इन चीज़ों को चेक करने के लिए तीसरे अंपायर के पास नहीं जा सकते, लेकिन किसी भी कोच को बीच मैच में मैदान पर आने का विकल्प नहीं होता है। आप या तो टाइम आउट में मैदान पर आ सकते यहीं या फिर मैच खत्म होने के बाद।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick