Cricket
IPL 2022: आईपीएल के लिए मुबंई पहुंचे मुंबई इंडियंस के कप्तान Rohit Sharma, जानें होटल में कैसे हुआ उनका स्वागत?

IPL 2022: आईपीएल के लिए मुबंई पहुंचे मुंबई इंडियंस के कप्तान Rohit Sharma, जानें होटल में कैसे हुआ उनका स्वागत?

IPL 2022: आईपीएल के लिए मुबंई पहुंचे Mumbai Indians, MI Captain Rohit Sharma, जानें होटल में कैसे हुआ उनका स्वागत Jasprit Bumrah,
IPL 2022: श्रीलंका को टी20 और टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (MI Captain Rohit Sharma) के खेमे में शामिल हो गए हैं। रोहित शर्मा जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के कुछ ही घंटों बाद टीम होटल पहुंचे। आइए […]

IPL 2022: श्रीलंका को टी20 और टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (MI Captain Rohit Sharma) के खेमे में शामिल हो गए हैं। रोहित शर्मा जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के कुछ ही घंटों बाद टीम होटल पहुंचे। आइए देखें कैसे 5 बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने कप्तान का होटल में स्वागत किया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: भारत ने सोमवार को श्रीलंका पर 238 रनों शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को टी20 में भी 3-0 से हराया था। श्रीलंका मुकाबला से पहले भारत ने पिछले महीने वेस्टइंडीज को भी इसी तरह वनडे और टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इन शानदार जीतों के बाद से ये कहना कहीं से भई गलत नहीं होगा कि भारत के नव-नियुक्त कप्तान रोहित शर्मा बतौर कप्तानी अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा (MI Captain Rohit Sharma) श्रीलंका को हराने के बाद कुछ ही घंटों में मुंबई पहुंच गए। वहां उन्होंने अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को ज्वाइन किया।

IPL 2022: सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को अपनी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को ज्वाइन कर लिया है। सभी खिलाड़ियों को तीन दिवसीय क्वारंटाइन के लिए होटल में रहना होगा। शुक्रवार को मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने भी क्वारंटाइन शुरू किया। सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन 16 मार्च को एनसीए, बेंगलुरु में अपने प्री-आईपीएल फिटनेस कैंप के बाद शामिल होंगे।

IPL 2022: रिलायंस के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2022 के लिए पूरे ट्राइडेंट बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स को बुक कर लिया है। चूंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज इसके शेयरधारकों में से एक है, इसलिए उन्हें खिलाड़ियों और कर्मचारियों के लिए पूरा होटल मिल गया है। मुंबई 14 मार्च को अपना अभ्यास शुरू करेगा। मुंबई 27 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली से भिड़ेगी।

मुंबई इंडियंस (एमआई) पूर्ण टीम और वेतन: रोहित शर्मा (16 करोड़) / जसप्रीत बुमराह (12 करोड़) / सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) / कीरोन पोलार्ड (6) / ईशान किशन (15.25 करोड़) / डेवाल्ड ब्रेविस (3 करोड़) ) / तुलसी थम्पी (0.3 करोड़) / मुरुगन अश्विन (1.6 करोड़) / जयदेव उनादकट (1.3 करोड़) / मयंक मारकंडे (0.65 करोड़) / तिलक वर्मा (1.7 करोड़) / संजय यादव (50 लाख) / जोफ्रा आर्चर (8.0 करोड़) / डैनियल सैम्स (2.6 करोड़) / टाइमल मिल्स (1.5 करोड़) / टिम डेविड (8.25 करोड़) / रिले मेरेडिथ (1.0 करोड़) / मोहम्मद अरशद खान (20 लाख) / अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख) / रमनदीप सिंह (20 लाख) / राहुल बुद्धि (20 लाख) / ऋतिक शौकीन (20 लाख) / अर्जुन तेंदुलकर (30 लाख) / आर्यन जुयाल (20 लाख) / फैबियन एलन (20 लाख))।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick