Cricket
IPL 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान Rohit Sharma ने बताया- सूर्यकुमार यादव नहीं होंगे ओपनिंग मैच का हिस्सा, एनसीए में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे

IPL 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान Rohit Sharma ने बताया- सूर्यकुमार यादव नहीं होंगे ओपनिंग मैच का हिस्सा, एनसीए में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे

IPL 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान Rohit Sharma ने बताया- सूर्यकुमार यादव नहीं होंगे ओपनिंग मैच का हिस्सा, एनसीए में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे
IPL 2022: बहुप्रतीक्षित आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) और कोच महेला जयवर्धने (Coach Mahela Jayawardena) 23 मार्च यानी आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में भाग लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुंबई इंडियंस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक और इंस्टाग्राम […]

IPL 2022: बहुप्रतीक्षित आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) और कोच महेला जयवर्धने (Coach Mahela Jayawardena) 23 मार्च यानी आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में भाग लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुंबई इंडियंस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव प्रसारित किया गया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बुधवार को मी‍डिया से बातचीत के दौरान स्‍टार बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव की चोट को लेकर अपडेट दिया। रोहित ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि सूर्यकुमार यादव टीम के शुरुआती मैचों का हिस्‍सा नहीं बन पाएंगे। शर्मा जी का कहना है कि दाएं हाथ का ये बल्‍लेबाज इस वक्‍त बेंगलोर में है और राष्‍ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहा है। रोहित ने पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “सूर्यकुमार इस वक्‍त एनसीए में है। हमें एनसीए से उन्‍हें रिलीज किए जाने का इंतजार है। जबतक उन्‍हें एनसीए से खेलने के लिए क्‍लीयरेंस नहीं मिलती तबतक वो नहीं आ पाएंगे।”

IPL 2022: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच खेली गई टी20 सीरीज के आखिरी मैच के दौरान सूर्यकुमार यदव (Suryakumar Yadav) के अंगूठे में चोट लग गई थी। जांच के दौरान अंगूठे में फ्रेक्‍चर की पुष्टि हुई थी। इसके बाद वो श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से भी चूक गए थे। मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर का सूर्यकुमार अहम हिस्‍सा हैं। बीते सीजन के दौरान भले ही मुंबई फ्रेंचाइजी फ्लॉप रही थी लेकिन इसके बावजूद भी सूर्यकुमार का बल्‍ला खूब चला था।

IPL 2022: रविवार, 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला खेलेगी। उससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। हालांकि एमआई अपने मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखने में कामयाब रहा। लेकिन ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर जैसे शानदार गेंदबाजों से मुंबई को इस आईपीएल में हाथ भी धोना पड़ा। इस स्पिन-पेस जोड़ी के रिप्लेसमेंट के रूप में टाइमल मिल्स, मयंक मार्कडे, मुरुगन अश्विन और जयदेव उनादकट सामने आए हैं।

IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को रीटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने साल 2019 में पहली बार उन्‍हें खरीदा था। तभी से वो इस टीम का अहम हिस्‍सा रहे हैं। बीते सीजन में उन्‍होंने 22 की औसत से 317 रन बनाए थे। वो मुंबई इंडियंस की तरफ से सर्वाधिक स्‍कोर था। मौजूदा वक्‍त में वो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फ्रेंचाइजी ही नहीं बल्कि भारतीय टीम का भी अहम हिस्‍सा हैं।

अन्य आईपीएल टीमों की अपेक्षा मुंबई इंडियंस अपने चुने गए खिलाड़ियों में से कम खिलाड़ी को मिस करेगी। लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले जोफ्रा आर्चर जो अगले सीजन में मुंबई इंडियंस को शामिल होंगे के अलावा डेनियल सैम्स और रिले मेरेडिथ दो खिलाड़ी हैं, जो एमआई की ओर से आईपीएल के पहले सप्ताह से बाहर होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूर्यकुमार यादव जो पहले से ही अनफिट थे अभी भी फिट नहीं हुए हैं।

IPL 2022: रोहित शर्मा की कप्तानी (Captain Rohit Sharma) वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल का खिताब 5 बार अपने नाम कर चुकी है। आईपीएल 2022 में वे अपना छठां आईपीएल खिताब जीतने की कोशिश करने के लिए डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के साथ गांव खेलेंगे। फ्रेंचाइजी 27 मार्च को दोपहर 3.30 बजे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मुंबई अपने ग्रुप स्टेज मुकाबलों में दोपहर के समय बहुत सारे मुकाबले खेलेगी।

मुंबई इंडियंस (एमआई) पूर्ण टीम और वेतन: रोहित शर्मा (16 करोड़) / जसप्रीत बुमराह (12 करोड़) / सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) / कीरोन पोलार्ड (6) / ईशान किशन (15.25 करोड़) / डेवाल्ड ब्रेविस (3 करोड़) ) / तुलसी थम्पी (0.3 करोड़) / मुरुगन अश्विन (1.6 करोड़) / जयदेव उनादकट (1.3 करोड़) / मयंक मारकंडे (0.65 करोड़) / तिलक वर्मा (1.7 करोड़) / संजय यादव (50 लाख) / जोफ्रा आर्चर (8.0 करोड़) / डैनियल सैम्स (2.6 करोड़) / टाइमल मिल्स (1.5 करोड़) / टिम डेविड (8.25 करोड़) / रिले मेरेडिथ (1.0 करोड़) / मोहम्मद अरशद खान (20 लाख) / अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख) / रमनदीप सिंह (20 लाख) / राहुल बुद्धि (20 लाख) / ऋतिक शौकीन (20 लाख) / अर्जुन तेंदुलकर (30 लाख) / आर्यन जुयाल (20 लाख) / फैबियन एलन (20 लाख))।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick