Cricket
IPL 2022: आईपीएल से पहले उत्तराखंड पहुंचा MS Dhoni का परिवार, बेटी ने गंगा मां से लिया आशीर्वाद – Watch Video

IPL 2022: आईपीएल से पहले उत्तराखंड पहुंचा MS Dhoni का परिवार, बेटी ने गंगा मां से लिया आशीर्वाद – Watch Video

IPL 2022: आईपीएल से पहले उत्तराखंड पहुंचा MS Dhoni का परिवार, बेटी ने गंगा मां से लिया आशीर्वाद – Watch Video
IPL 2022: आईपीएल 2022 के लिए सबसे पहले अभ्यास एमएस धोनी (MS Dhoni) की सीएसके टीम (CSK Team 2022) ने शुरू किया था। टीम 6 मार्च से सूरत में अभ्यास कर रही है, और 22 मार्च को मुंबई पहुंचेगी। सीजन का ओपनिंग मैच सीएसके और केकेआर के बीच खेला जाएगा। हर सीजन धोनी और टीम का […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 के लिए सबसे पहले अभ्यास एमएस धोनी (MS Dhoni) की सीएसके टीम (CSK Team 2022) ने शुरू किया था। टीम 6 मार्च से सूरत में अभ्यास कर रही है, और 22 मार्च को मुंबई पहुंचेगी। सीजन का ओपनिंग मैच सीएसके और केकेआर के बीच खेला जाएगा। हर सीजन धोनी और टीम का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम में उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) पहुंचती है। वह पिछले सीजन यूएई में भी गई थी, और टीम ने खिताब जीता था तो ग्राउंड पर बेटी जीवा और साक्षी भी जश्न में शामिल हुई थी। इस सीजन जब भारत में आयोजन हो रहा है, तो वह जरूर स्टेडियम पहुंचेगी।

साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) उत्तराखंड पहुंचे। आपको बता दें कि साक्षी धोनी उत्तराखंड की ही हैं, वहां उनका घर है। यानी जीवा होली पर अपने ननिहाल पहुंची हैं। साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर होली की शुभकामनाएं भी दी। साक्षी धोनी ने रील में ज़ीवा की होली खेलते हुए वीडियो भी शेयर किया। वहीं ज़ीवा धोनी के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की गई, जिसमे वह गंगा से आशीर्वाद लेती दिख रही हैं।

यह भी देखें- IPL 2022: वेंकटेश अय्यर के लिए WWE सुपर स्टार Seth Rollins ने भेजा स्पेशल मैसेज, Watch Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

IPL 2022 : डिफेंडिंग चैंपियन बनकर उतरेगी CSK Team

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता था। टीम आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम हैं, उनके आगे सिर्फ मुंबई इंडियंस है। मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल ख़िताब जीते हैं। सीएसके इस वर्ष डिफेंडिंग चैंपियन बनकर उतर रही है।

यह भी देखें- KKR Team Jersey: होली के दिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने लांच की अपनी नई जर्सी, यहां देखें कैसा है लुक

सीएसके प्लेयर्स 22 मार्च को मुंबई पहुंचेंगे, हालांकि सभी खिलाड़ियों सीधे अभ्यास कर सकेंगे क्योंकि वह सूरत में सख्त बायो बबल में हैं। खिलाड़ियों के परिवार भी उनके साथ बायो बबल में रहेंगे, और पूरी संभावना है कि जल्द MS Dhoni की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी बायो बबल में शिफ्ट हो जाएंगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick