Cricket
IPL 2022: MS Dhoni ने जारी किया अपने पहले ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व’ का फर्स्ट लुक, सुपर हीरो वाले अवतार में आए नजर

IPL 2022: MS Dhoni ने जारी किया अपने पहले ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व’ का फर्स्ट लुक, सुपर हीरो वाले अवतार में आए नजर

IPL 2022: MS Dhoni ने जारी किया अपने पहले ग्राफिक उपन्यास Atharva का फर्स्ट लुक, सुपर हीरो वाले अवतार में आए नजर MS Dhoni graphic novel
IPL 2022, Atharva, MS Dhoni record: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बुधवार को अपने ग्राफिक उपन्यास (MS Dhoni graphic novel) ‘अथर्व: द ओरिजिन’ का पहला लुक जारी किया। माही ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। धोनी ने फेसबुक पर एक मोशन क्लिप […]

IPL 2022, Atharva, MS Dhoni record: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बुधवार को अपने ग्राफिक उपन्यास (MS Dhoni graphic novel) ‘अथर्व: द ओरिजिन’ का पहला लुक जारी किया। माही ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। धोनी ने फेसबुक पर एक मोशन क्लिप शेयर कि जिसमें वह सुपरहीरो के रूप में नजर आ रहे हैं। पूर्व कप्तान के चाहने वालों को उनका यह अवतार काफी पसंद आ रहा है। वह सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

एनिमेटेड अवतार में आए नजर
MS Dhoni, MS Dhoni graphic novel: माही द्वारा शेयर किए गए फर्स्ट लुक की क्लिप में उन्हें युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में देखा जा सकता है। इस क्लिप में धोनी का एनिमेटेड चरित्र एक दानव जैसी सेना के खिलाफ लड़ता हुआ नजर आ रहा है। धोनी का ये ग्राफिक उपन्यास लेखक रमेश थमिलमनी द्वारा लिखित है। फैंस को पूर्व कप्तान के इस ग्राफिक उपन्यास की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

फेसबुक पर शेयर किया वीडियो
IPL 2022, Atharva, MS Dhoni record: धोनी अपने नए ग्राफिक्स उपन्यास में अथर्व के रूप में नजर आने वाले हैं, धोनी ने खुद अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए घोषणा की है कि वह ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व द ओरिजिन’ में दिखाई देंगे। 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी नए रास्ते तलाशते दिख रहे हैं और अथर्व उनमें से एक हैं। इसके अलावा धोनी आईपीएल 2022 के तैयारियों में जुटे हुए हैं। वह मेगा ऑक्शन से पहले टीम के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2022 Mega Auction: नीलामी में शामिल होते ही ड्वेन ब्रावो बनाएंगे यह खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनेंगे

धोनी का अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी जल्दी ही आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। अपनी कप्तानी में धोनी ने सीएसके को चार खिताब जिताए हैं। वहीं उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 38 की औसत और 59 के स्ट्राइकरेट से 4876 रन बनाए हैं। टेस्ट में माही ने 6 शतक और 33 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं उन्होंने 350 वनडे मुकाबलों में करीब 51 की औसत और 87 के स्ट्राइकरेट से 10773 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में एमएस ने 98 मुकाबलों में 37 की औसत और 126 के स्ट्राइकरेट से 1617 रन बनाए हैं।

माही का आईपीएल रिकॉर्ड
MS Dhoni, MS Dhoni graphic novel: धोनी ने आईपीएल 2021 के 16 मुकाबलों में 16 की औसत और 106 के स्ट्राइकरेट से 114 रन बनाए थे। वहीं उन्होंने आईपीएल 2020 के 14 मुकाबलों में 200, 2019 के 15 मुकाबलों में 416, 2018 के 16 मुकाबलों में 455 और 2017 के 16 मुकाबलों में 290 रन बनाए थे। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 220 मुकाबलों में 4746 रन बनाए हैं। उन्होंने लीग में 23 अर्धशतक भी जड़े हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick