Cricket
IPL 2022: एमएस धोनी ने छोड़ी सीएसके की कमान, पढ़ें आईपीएल में बतौर कप्तान क्या हैं उनके रिकॉर्ड्स

IPL 2022: एमएस धोनी ने छोड़ी सीएसके की कमान, पढ़ें आईपीएल में बतौर कप्तान क्या हैं उनके रिकॉर्ड्स

IPL 2022: एमएस धोनी ने छोड़ी सीएसके की कमान, पढ़ें आईपीएल में बतौर कप्तान क्या हैं उनके रिकॉर्ड्स MS Dhoni MS Dhoni IPL Records
IPL 2022, Mahendra Singh Dhoni, MS Dhoni IPL Records, MS Dhoni Captaincy Records: आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले से दो दिन पहले महेंद्र सिंह […]

IPL 2022, Mahendra Singh Dhoni, MS Dhoni IPL Records, MS Dhoni Captaincy Records: आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। वह 2008 से टीम की कमान संभाल रहे थे। उनकी जगह रवींद्र जडेजा को सीएसके का नया कप्तान बनाया गया है। सीएसके ने जडेजा को 16 करोड़ तो वहीं धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया था। इस खबर में हम आपको धोनी (MS Dhoni) के रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

बतौर कप्तान धोनी का रिकॉर्ड

  • मैच: 204
  • जीते: 121
  • हारे: 82
  • आईपीएल ट्राफियां: 4
  • आईपीएल फाइनल: 9
  • जीत का प्रतिशत: 59.60%

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान

  • महेंद्र सिंह धोनी- 203
  • विराट कोहली- 167
  • रोहित शर्मा- 130

आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। धोनी की अगुआई में चेन्नई ने 121 मैच जीते। इसके अलावा सीएसके ने धोनी की कप्तानी में में 2010 और 2014 में दो चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी जीते हैं।

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच
महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। माही ने आईपीएल में अब तक 204 मुकाबले खेले हैं। धोनी उन तीन भारतीय कप्तानों में से एक हैं जिन्होंने एक से अधिक आईपीएल खिताब जीते हैं। अन्य दो रोहित शर्मा और गौतम गंभीर हैं।

बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा मैच
महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सर्वाधिक 220 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

20वें ओवर में जड़े हैं 610 रन
IPL 2022: माही (Mahendra Singh Dhoni) ने आईपीएल के 15वें ओवर में सबसे ज्यादा 442 रन बनाए हैं। वहीं 16वें ओवर से वह और तेजी से रन बनाना शुरू कर देते हैं। धोनी ने 16वें ओवर में सर्वाधिक 476 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने 447 रन बनाए हैं। 17वें ओवर में धोनी (MS Dhoni) ने सबसे ज्याद 572 रन बटोरे हैं। वहीं 18वें ओवर में उन्होंने 596 रन, 19वें ओवर में 599 और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा 610 रन जड़े हैं।

विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार किए
धोनी आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक 161 डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2022: MS Dhoni ने छोड़ी CSK की कप्तानी, Ravindra Jadeja को सौंपी टीम की कमान

कप्तान के रूप में 100 IPL मैच जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी
धोनी ने एक कप्तान के रूप में खेलते हुए 164 में से सबसे ज्यादा 100 मैच जीते हैं।

पांच अलग नंबर पर खेलते हुए अर्धशतक जड़े
धोनी ने आईपीएल इतिहास में तीन से लेकर सात तक हर नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े हैं।

सीएसके के तीसरे कप्तान होंगे जडेजा
रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरे कप्तान होंगे। 33 साल के जडेजा 2012 से चेन्नई टीम के साथ बने हुए हैं। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे।

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, राजवर्धन हैंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick