Cricket
IPL 2022: CSK के साथ MS Dhoni ने पूरे किए 14 वर्षों का शानदार सफर, 4 बार दिला चुके हैं आईपीएल विजेता का खिताब

IPL 2022: CSK के साथ MS Dhoni ने पूरे किए 14 वर्षों का शानदार सफर, 4 बार दिला चुके हैं आईपीएल विजेता का खिताब

IPL 2022: CSK Captain MS Dhoni ने पूरे किए 14 वर्षों का शानदार सफर, 4 बार दिला चुके हैं आईपीएल विजेता का खिताब, CSK Social Media
IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 से हुई थी। चेन्नई सुपर किंग्स शुरू से ही इस लीग का हिस्सा रही है। सीएसके जब से इस लीग का हिस्सा हैं तब से एम एस धोनी चेन्नई के कप्तान (CSK Captain MS Dhoni) रहे हैं। सीएसके दो सीजन (2016, 2017) तक के लिए आईपीएल से […]

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 से हुई थी। चेन्नई सुपर किंग्स शुरू से ही इस लीग का हिस्सा रही है। सीएसके जब से इस लीग का हिस्सा हैं तब से एम एस धोनी चेन्नई के कप्तान (CSK Captain MS Dhoni) रहे हैं। सीएसके दो सीजन (2016, 2017) तक के लिए आईपीएल से बैन रही थी। धोनी ने सीएसके के साथ 14 शानदार साल बिताए हैं। इस दौरान धोनी ने सीएसके को 4 बार आईपीएल का खिताब जीताया है। सीएसके ने इस शानदार सफर की तस्वीर सोशल मीडिया (CSK Social Media) पर शेयर की। आईपीएल 2022 के रिटेंशन में फ्रेंचाइजी ने धोनी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को रिटेन किया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: एम एस धोनी ने शुरुआत से ही सीएसके की कप्तानी (CSK Captain MS Dhoni) संभाली है। सीएसके की कप्तानी संभालते हुए धोनी को 14 साल हो गए हैं। सीएसके ने सोशल मीडिया पर धोनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा थाला के 14 साल। ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि आईपीएल 2022 धोनी के आईपीएल का आखिरी सीजन होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पहले सीजन से सीएसके के साथ हैं। उनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने कुल 4 बार खिताब जीता है। आईपीएल 2022 में सीएसके टीम डिफेंडिंग चैंपियन बनकर उतरेगी। इस बार भी कप्तान एमएस धोनी ही होंगे। टीम ने ऑक्शन से पहले धोनी समेत कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल ऑक्शन में 21 खिलाड़ियों पर बोली लगाई और 10 खिलाड़ी खरीदे।

IPL 2022: आईपीएल 2022 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (CSK Captain MS Dhoni) भी इन दिनों जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। धोनी के इस अभ्यास की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

चेन्नई ने मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रीटेन किया था। वहीं मेगा ऑक्शन में सीएसके ने 21 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स में 17 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं सीएसके के पर्स में 2 करोड़ 95 लाख रुपए बाकि हैं।

सीएसके ने इन चार खिलाड़ियों को किया रीटेन

  • रवींद्र जडेजा (16 करोड़)
  • एमएस धोनी (12 करोड़)
  • ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)
  • मोईन अली (8 करोड़)

चेन्नई के पास हैं 8 बल्लेबाज/विकेटकीपर
1- ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)
2- रॉबिन उथप्पा (2 करोड़)
3- अंबति रायडू (6.75 करोड़) (W)
4- डेवोन कॉनवे (1 करोड़) (W)
5- सुभ्रांशु सेनापति (20 लाख)
6- श्रीहरि निशांत (20 लाख)
7- एन जगदीशन (20 लाख) (W)
8- एमएस धोनी (12 करोड़) (W)

सीएसके के पास ऑलराउंडर की भरमार
9- रवींद्र जडेजा (16 करोड़)
10- मोईन अली (8 करोड़)
11- ड्वेन ब्रावो (4.40 करोड़)
12- शिवम दुबे (4 करोड़)
13- मिचेल सेंटनर (1.9 करोड़)
14- राजवर्धन हेंगरगेकर (1.50 करोड़)
15- ड्वेन प्रिटोरियस (0.50 करोड़)
16- भगत वर्मा (20 लाख)

सीएसके के गेंदबाज
17- क्रिस जॉर्डन (3.60 करोड़)
18- दीपक चाहर (14 करोड़)
19- एडम मिल्ने (1.90 करोड़)
20- केएम आसिफ (20 लाख)
21- तुषार देशपांडे (20 लाख)
22- महीश तीक्ष्णा (70 लाख)
23- सिमरजीत सिंह (20 लाख)
24- मुकेश चौधरी (20 लाख)
25- प्रशांत सोलंकी (1.20 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोईन अली, डेवोन कॉन्वे, रवींद्र जडेजा, एम एस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, क्रिस जॉर्डन।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick