Cricket
IPL 2022 MI vs RR: Jos Butler ने जड़ा 101 मीटर लंबा छक्का, स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी गेंद – Watch

IPL 2022 MI vs RR: Jos Butler ने जड़ा 101 मीटर लंबा छक्का, स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी गेंद – Watch

IPL 2022 MI vs RR: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 9वें मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (MI vs RR) आमने -सामने हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया । इस दौरान राजस्थान के लिए ओपनिंग पर उतरे जोस बटलर (Jos Butler) ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी […]

IPL 2022 MI vs RR: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 9वें मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (MI vs RR) आमने -सामने हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया । इस दौरान राजस्थान के लिए ओपनिंग पर उतरे जोस बटलर (Jos Butler) ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करना शुरू करा दिया। जोस बटलर ने बासिल थंपी (Basil Thampi) के पहले ही ओवर में उनका स्वागत चौकों और छक्कों से किया, उनके पहले ओवर में जोस बटलर ने 26 रन बनाए। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

थंपी के पहले ही ओवर में जोस बटलर ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। इसी ओवर में बटलर ने मैच का अभी तक का सबसे लंबा छक्का भी जड़ा (Jos Butler Hits Longest Six) उनके इस छक्के की दूरी 101 मीटर मापी गई, ये शॉट इतना ताकतवर था कि गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। उनके इस छक्के की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

आपको बात दें कि जोस बटलर ने 32 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया, खबर लिखे जाने तक बटलर 52 गेंदों में 83 और राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन 17 गेंदों पर 29 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद थे। राजस्थान ने 13 ओवर में 2 विकेट खो कर 123 रन बना लिए थे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick