Cricket
IPL 2022 Mega Auction: इंग्लैंड के Tymal Mills बीबीएल के बाद आईपीएल में खुद को साबित करना चाहेंगे

IPL 2022 Mega Auction: इंग्लैंड के Tymal Mills बीबीएल के बाद आईपीएल में खुद को साबित करना चाहेंगे

IPL 2022 Mega Auction: इंग्लैंड के Tymal Mills बीबीएल के बाद आईपीएल में खुद को साबित करना चाहेंगे IPL 2022,IPL 2022 Auction, Tymal Mills, BBL
IPL 2022 Mega Auction: इंग्लैंड के टायमल मिल्स (Tymal Mills) को पांच साल पहले आरसीबी में 12 करोड़ रूपए में खरीदा था। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में कोई बड़ी पारी नहीं खेली। जिसके चलते वे इस बार आईपीएल में वापसी करना चाहेंगे। आईपीएल के अलावा इंग्लैंड का ये खिलाड़ी इंग्लैंड के टी20 टीम का अहम […]

IPL 2022 Mega Auction: इंग्लैंड के टायमल मिल्स (Tymal Mills) को पांच साल पहले आरसीबी में 12 करोड़ रूपए में खरीदा था। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में कोई बड़ी पारी नहीं खेली। जिसके चलते वे इस बार आईपीएल में वापसी करना चाहेंगे। आईपीएल के अलावा इंग्लैंड का ये खिलाड़ी इंग्लैंड के टी20 टीम का अहम हिस्सा है। इसके साथ ही बिग बैश लीग (BBL) में शानदार प्रदर्शन कर चुके टायमल मिल्स आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी ओर खिंचना चाहेंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Mega Auction: चोट की वजह से मिल्स अपने करियर में काफी परेशान हुए हैं। 29 साल के इस खिलाड़ी को जन्म से ही पीठ की चोट कीकुछ समस्या है। जिसके चलते इस टी20 गेंदबाज के खेल करियर में काफी बदलाव आ गया। वह अपने कार्यभार को मैनेज करने के लिए चुनिंदा टूर्नामेंट में हिस्सा लेता है। मिल्स (Tymal Mills) ने डेलीमेल में लिखा कि, “मैं उंगलियों को क्रॉस करके सिर्फ ये दुआ कर रहा हूं कि आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में कोई फ्रेंचाइजी मुझे खरीद ले। क्योंकि मैं पहली बार पांच साल पहले चुना गया था और तब से यह एक लंबा समय है।

IPL 2022 Mega Auction: मिल्स (Tymal Mills) ने आगे कहा कि, “यह स्पष्ट रूप से उतना अच्छा नहीं हुआ जितना मुझे पसंद आया। मैं टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गया था। लेकिन अब मैं वापसी करने और कुछ गलतियों को सुधारने के लिए बहुत उत्सुक हूं। उम्मीद है कि मैं अपने बारे में बेहतर जानकारी दूंगा। साथ ही साथ मैं इस तरह की सीरीज में निश्चित रूप से कुछ अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।”

IPL 2022: टायमल मिल्स (Tymal Mills) ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के लिए 4 मैचों में 7 विकेट चटकाए थे। उन्होंने बीबीएल में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए 7 मैचों में 12 विकेट लिये थे। टूर्नामेंट में उनका इकॉनमी रेट लगभग 8 या 7.35 रहा है। 29 साल के उस खिलाड़ी ने करोड़पति का टैग मिलने के बावजूद 2017 में अपने डेब्यू आईपीएल सीजन के दौरान 5 टी20 खेले और 5 विकेट हासिल किए।

IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के लिए 30 से ज्यादा खिलाड़ियों ने खुद को नामांकित किया है। जिसमें सैम करन, बेन स्ट्रोक्स, जो रूट जैसे बड़े नाम शामिल नहीं हैं। हालांकि, जॉनी बेयरस्टो, मार्क वुड सहित अन्य लोगों ने खुद को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर करवाया है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick