Cricket
IPL 2022 Mega Auction: न्यूजीलैंड के पांच ऐसे खिलाड़ी जिन पर मेगा ऑक्शन में रहेगी कई फ्रेंचाइजी की नजर

IPL 2022 Mega Auction: न्यूजीलैंड के पांच ऐसे खिलाड़ी जिन पर मेगा ऑक्शन में रहेगी कई फ्रेंचाइजी की नजर

IPL 2022 Mega Auction: NZ के इन 5 खिलाड़ी पर लग सकती है बड़ी बोली, Devon Conway, Ajaz Patel, Daryl Mitchell, Will Young
Devon Conway-Ajaz Patel-Daryl Mitchell-Will Young: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज समाप्त हो चुकी है। न्यूजीलैंड के इस भारत दौरे पर कई भारतीय और कीवी खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। ऐसे में जनवरी के पहले सप्ताह में होने वाले मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में फ्रेंचाइजी […]

Devon Conway-Ajaz Patel-Daryl Mitchell-Will Young: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज समाप्त हो चुकी है। न्यूजीलैंड के इस भारत दौरे पर कई भारतीय और कीवी खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। ऐसे में जनवरी के पहले सप्ताह में होने वाले मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में फ्रेंचाइजी की इन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं न्यूजीलैंड के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में मेगा ऑक्शन में जिन पर बड़ी बोली लग सकती है। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

एजाज पटेल (Ajaz Patel)
न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इतिहास रच दिया था। मुंबई में ही पैदा हुए एजाज ने दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे। वे न्यूजीलैंड के लिए एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो एजाज अनिल कुंबले और जिम लेकर के बाद एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए।

एजाज ने भारत दौरे पर खेले गए 2 टेस्ट मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं। एजाज ने पिछले 10 मैचों में 33 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में आईपीएल 2022 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में फ्रेंचाइजी की नजर इस कीवी लेफ्ट आर्म बॉलर पर होंगी। कई टीमें अपनी लिए अगर स्पिनर की तलाश कर रही होंगी तो एजाज उनके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।

डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell)
आईपीएल में प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपनी टीम में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर शामिल करना चाहती है। ऐसे में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर उनकी पहली पसंद हो सकते हैं। जनवरी के पहले हफ्ते होने वाले मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में मिशेल पर बड़ी बोली लग सकती है। हाल ही में भारत न्यूजीलैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में मिशेल को टीम में शामिल किया गया था। इस मैच की दो पारियों में मिशेल ने 68 रन बनाए। टी20 विश्वकप में भी मिशेल ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 72 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पिछली 10 पारियों में 285 रन बनाए हैं।

विल यंग (Will Young)
न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज विल यंग का हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन रहा है। कानपुर टेस्ट में यंग ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ पहली पारी में 89 रन बनाए थे। विल यंग ने अपनी पिछली 10 पारियों में 536 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के उभरते ओपनर बल्लेबाज विल यंग ने कानपुर टेस्ट में अपने प्रदर्शन से दिखा दिया कि उन्हें स्पिनर के खिलाफ खेलने में भी कोई समस्या है। ऐसे में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के लिए मेगा ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजी विल यंग पर दांव लगा सकती हैं।

डेवोन कॉनवे (Devon Conway)
न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे स्पिनर को अच्छा खेलते हैं। टी20 विश्वकप में इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कॉनवे ने 46 रन की तूफानी पारी खेली थी। कॉनवे ने अभी तक 20 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 50.16 की औसत से 602 रन बनाए हैं। टी 20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रन नाबाद है। टी20 विश्वकप के 6 मुकाबलों में कॉनवे ने 129 रन बनाए थे। सेमीफाइन में डेवोन घायल हो गए थे और इस कारण वह भारत के खिलाफ टी20 और टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजी कॉनवे पर बड़ी बोली लगा सकती हैं।

टिम सेफर्ट (Tim Seifert)
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सेफर्ट आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। वह शानदार बल्लेबाजी के साथ ही विकेट कीपिंग भी कर सकते हैं। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से पंजाब के खिलाफ 1 आईपीएल मैच भी खेला है। सेफर्ट ने अभी तक 40 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 23.53 की औसत से 753 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन है। ऐसे में जनवरी में होने वाले मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में फ्रेंचाइजी टिम पर बड़ी बोली लगा सकती हैं।

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN

Editors pick