Cricket
IPL 2022 Mega Auction: अमित मिश्रा ने जताई इच्छा, अगले सीजन भी Delhi Capitals में खेलना चाहते हैं; Watch Video

IPL 2022 Mega Auction: अमित मिश्रा ने जताई इच्छा, अगले सीजन भी Delhi Capitals में खेलना चाहते हैं; Watch Video

Amit mishra IPL 2022-IPL 2022: IPL 2022 Mega Auction से पहले अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने IPL 2022 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) फ्रैंचाइज़ी की ओर से ही खेलने की इच्छा जताई है। इनसाइडस्पोर्ट के साथ एक विशेष इंटरव्यू में 39 वर्षीय मिश्रा ने बताया कि वह 15वें सीजन में डीसी […]

Amit mishra IPL 2022-IPL 2022: IPL 2022 Mega Auction से पहले अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने IPL 2022 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) फ्रैंचाइज़ी की ओर से ही खेलने की इच्छा जताई है। इनसाइडस्पोर्ट के साथ एक विशेष इंटरव्यू में 39 वर्षीय मिश्रा ने बताया कि वह 15वें सीजन में डीसी की नीली जर्सी पहनना चाहते हैं। स्पिनर मिश्रा ने बताया कि उनका फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के साथ एक बॉड बन गया है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

दिल्ली ने चार खिलाड़ियों को किया रिटेन

IPL 2022 Mega Auction-Amit Mishra-Delhi Capitals: कुछ दिनों पहले ही दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिच नोर्त्जे को रिटेन किया है। दिल्ली ने पंत को 16 करोड़, अक्षर को 9 करोड़, पृथ्वी को 7.5 करोड़ और एनरिच नोर्त्जे को 6.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया। वहीं डीसी ने वादा किया था कि मेगा ऑक्शन के दौरान रिलीज किए गए खिलाड़ियों को वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।

InsideSport.IN से बातचीत में अमित मिश्रा ने कहा कि “यह एक शानदार योजना है (अधिकतम डीसी प्लेयर्स को बनाए रखने के पोंटिंग के विचार पर)। बेस्ट टीम दिल्ली कैपिटल्स – अब हमारे बीच एक बॉन्डिंग और समझ है और इसलिए दिल्ली कैपिटल्स मेरी पहली पसंद होगी।

चेन्नई ने दिल्ली को हराया था

Amit mishra IPL 2022-IPL 2022: Delhi Capitals आईपीएल 2020 के फाइनल में पहुंची और पिछले सीज़न में फिर से क्वालीफायर दौर में पहुंचने में सफल रही। क्वालीफायर में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने दिल्ली को हराकर चौथा आईपीएल खिताब अपने नाम किया था।

 

 

आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन किया था

अमित मिश्रा ने भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी 20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में अपनी गेंदबाजी से वापसी करने का प्रयास करते हुए उन्हें उंगली में चोट लग गई थी। आईपीएल 2020 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। 2021 के सीजन में उन्होंने चार मैच खेले और छह विकेट लिए। उन्हें यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के दौरान एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

मिश्रा ने खेले हैं 154 मैच

IPL 2022 Mega Auction-Amit Mishra-Delhi Capitals: कुल मिलाकर लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 154 मैच खेले हैं। दिल्ली कैपिटल के अलावा डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का प्रतिनिधित्व किया है। 166 विकेट के साथ अमित मिश्रा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। – As told to Saurav Yaduvanshi

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Editors pick