Cricket
IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने Krunal Pandya को 8.25 में खरीदा, मलिक Sanjiv Goenka ने बताया कारण

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने Krunal Pandya को 8.25 में खरीदा, मलिक Sanjiv Goenka ने बताया कारण

IPL 2022: Lucknow Super Giants ने Krunal Pandya को 8.25 में खरीदा, मलिक Sanjiv Goenka ने बताया कारण IPL 2022 Auction
IPL 2022 Auction: आईपीएल के दो दिनों तक चले मेगा ऑक्शन का कल आखिरी दिन था। जहां 10 टीमों ने ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए एक दूसरे से रेस करती दिखी। इस बार आईपीएल में दो नई टीम शामिल हुई हैं। एक लखनऊ और दूसरी अहमदाबहाद। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने […]

IPL 2022 Auction: आईपीएल के दो दिनों तक चले मेगा ऑक्शन का कल आखिरी दिन था। जहां 10 टीमों ने ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए एक दूसरे से रेस करती दिखी। इस बार आईपीएल में दो नई टीम शामिल हुई हैं। एक लखनऊ और दूसरी अहमदाबहाद। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को 8.25 करोड़ में खरीदा। वे लखनऊ के महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) ने बताया कि आखिर उन्होंने क्यों पांड्या को इतनी महंगी राशि में खरीदा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Auction: आईपीएल के 15वें सीजन में दो टीमों ने डेब्यू किया है। एक लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और दूसरी गुजरात टाइटन्स। लखनऊ के मालिक आरपीएसजी ग्रुप्स के एमडी संजीव गोयनका हैं। केएल राहुल को कप्तानी की कमान देते हुए वे काफी खुश थे। ऐसा माना जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस बार मेगा ऑक्शन में एक बेहतरीन टीम खरीदी है। गौतम गंभीर के साथ संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) ने अच्छी रणनीति के साथ टीम तैयार की है।

IPL 2022 Auction: आईपीएल में पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके क्रुणाल पंड्या की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। 2021 में उनके खराब प्रदर्शन के बाद भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8.25 करोड़ में खरीदा। लखनऊ के अधिकारियों ने कहा कि क्रुणाल पांड्या के अनुभव, ऑलराउंडर प्रदर्शन और फिनिशचर की भूमिका के कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें इतनी बड़ी कीमत पर खरीदा।

एंडी फ्लावर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “क्रुणाल के मामले में मैने गौतम गंभीर (टीम मेंटर), विजय दहिया (सहायक कोच) और केएल (राहुल) के साथ प्लानिंग करते हुए इस बार में बात की कि उनके पास आईपीएल का बहुत अच्छा अनुभव है। वह एक बहुत ही उपयोगी स्पिनर के साथ-साथ नंबर 5 पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। मुझे खुशी है कि हमारी सारी प्लानिंग सही रही।”

संजीव गोयनका ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा, “ऑक्शन में, स्पिनरों विशेष रूप से ऑलराउंडर्स पर सभी की नजर होती है। हमने ऑक्शन में समझदारी से टीम का चयन किया। हमारी टीम काफी संतुलित है।”

  • क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल में कुल 47.45 करोड़ की कमाई की है।
  • वह 2016 में 2 करोड़ के वेतन के साथ मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। 2017 में भी उन्हें समान वेतन प्राप्त मिला था।
  • 2018 में मुंबई ने उनके वेतन को 8.8 करोड़ तक बढ़ा दिया था। पंड्या ने 2021 तक हर साल पैसा कमाया।
  • 2022 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए जहां वह 8.25 करोड़ कमाएंगे।
  • आईपीएल 2021 में उन्होंने 13 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 143 रन बनाए और 5 विकेट झटके।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick