Cricket
IPL 2022: Lucknow franchise से जुड़ सकते हैं Gary Kirsten और Ashish Nehra, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2022: Lucknow franchise से जुड़ सकते हैं Gary Kirsten और Ashish Nehra, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2022: Lucknow franchise से जुड़ सकते हैं Gary Kirsten और Ashish Nehra, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2022, Lucknow franchise, Gary Kirsten, Ashish Nehra, Lucknow coach: भारतीय टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ की रडार में हैं। गैरी कर्स्टन और नेहरा को फ्रेंचाइजी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इन दोनों के कोच और सलाहकार बनने की संभावना है। ये […]

IPL 2022, Lucknow franchise, Gary Kirsten, Ashish Nehra, Lucknow coach: भारतीय टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ की रडार में हैं। गैरी कर्स्टन और नेहरा को फ्रेंचाइजी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इन दोनों के कोच और सलाहकार बनने की संभावना है। ये दोनों भारत की 2011 विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा थे। आरपीएसजी और भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गजों के बीच चर्चा हो चुकी है। हालांकि, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार नेहरा और कर्स्टन ने किसी भी जानकारी से इनकार किया है।

IPL 2022, Lucknow franchise, Gary Kirsten, Ashish Nehra, Lucknow coach:

  • कर्स्टन 2008 से 2011 तक बतौर कोच भारतीय टीम से जुड़े रहे, इस दौरान भारत ने कई ट्रॉफियां जीतीं और आखिर में 2011 विश्व कप जीता।
  • आशीष नेहरा को आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का काफी अनुभव है।
  • जबकि नेहरा इससे पहले आईपीएल 2018 में आरसीबी के गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं, कर्स्टन आईपीएल 2019 में फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच थे।
  • RPSG ग्रुप ने ₹ 7,090 करोड़ की बोली के साथ लखनऊ को अपने घरेलू बेस के रूप में चुना था।
  • आईपीएल 2022 सीजन में दस टीमें शामिल होंगी और इसमें 74 मैच होंगे, जिसमें प्रत्येक टीम 7 घरेलू और 7 मैच बाहर खेलेगी।

 

ये भी पढ़ें- IPL 2022: Ravi Shastri ने किया आईपीएल का समर्थन, कहा- IPL के मुनाफे से अन्य फॉर्मेट को रखा जा रहा जीवित

 

 

लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए आरपीएसजी ने BCCI को 7090 करोड़ का भुगतान किया। नीलामी के बाद आरपीएसजी ग्रुप के प्रमोटर संजीव गोयनका ने InsideSport के साथ बातचीत की और उनका मानना है कि इस संपत्ति के लिए ये सही कीमत है।

उन्होंने कहा, ‘आईपीएल में वापसी कर बेहद खुश हूं। यह काफी लंबा इंतजार था। हमने इस बोली के लिए काफी योजना बनाई थी। मैं नीलामी में शामिल सभी लोगों का आभारी हूं। वापस आना शानदार है।’

 

Editors pick