Cricket
IPL 2022, LSG Full Schedule: आईपीएल के 15वें सीजन का फुल शेड्यूल हुआ जारी, जानें Lucknow Super Giants के फुल शेड्यूल के बारे में- Check Out

IPL 2022, LSG Full Schedule: आईपीएल के 15वें सीजन का फुल शेड्यूल हुआ जारी, जानें Lucknow Super Giants के फुल शेड्यूल के बारे में- Check Out

IPL 2022, LSG Full Schedule: IPL 2022 Full Schedule हुआ जारी, जानें Lucknow Super Giants के फुल शेड्यूल के बारे में- Check Out
IPL 2022, LSG Full Schedule: आईपीएल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आईपीएल के 15वें सीजन का पूरा शेड्यूल (IPL 2022 Full Schedule) जारी हो गया है। बीसीसीआई ने पहले ही इस बात की घोषणा कि आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के […]

IPL 2022, LSG Full Schedule: आईपीएल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आईपीएल के 15वें सीजन का पूरा शेड्यूल (IPL 2022 Full Schedule) जारी हो गया है। बीसीसीआई ने पहले ही इस बात की घोषणा कि आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2022 26 मार्च से 29 मई तक खेला जाएगा। आईपीएल के पूरे शेड्यूल और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के मुकाबले कब किस टीम के साथ होंगे इसकी ताजा जानकारी के लिए InsideSport से जुड़े रहें।  खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के फुल शेड्यूल के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

कब शुरू होगा आईपीएल 2022?
आईपीएल 2022 26 मार्च से शुरू होगा।

आईपीएल 2022 का पहला मैच कब शुरू होगा?
आईपीएल 2022 का पहला मैच सीएसके और केकेआर के बीच 26 मार्च को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

आईपीएल 2022 कितने बजे से शुरू होगा? 
आईपीएल 2022 भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे या शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

आईपीएल 2022 कहां खेला जाएगा?
आईपीएल 2022 भारत में खेला जाएगा।

यहां जानें लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के सारे मुकाबले की जानकारी

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स के साथ 28 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

किसके खिलाफ होगा मुकाबला  किस तारीख को होगा मुकाबला समय जगह
गुजरात टाइटन्स (GT) 28 मार्च शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 31 मार्च शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 04 अप्रैल शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 07 अप्रैल शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
राजस्थान रॉयल्स (RR) 10 अप्रैल शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम
मुंबई इंडियंस (MI) 16 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 19 अप्रैल शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
मुंबई इंडियंस (MI) 24 अप्रैल शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम
पंजाब किंग्स (PBKS) 29 अप्रैल शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 01 मई दोपहर 3:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम
 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 07 मई शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम
गुजरात टाइटन्स (GT) 10 मई शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम
राजस्थान रॉयल्स (RR) 15 मई शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 18  मई शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम

इस बार खेले जाएंगे 74 मुकाबले
IPL 2022: आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 74 मुकाबले होने हैं। इसमें 70 लीग के राउंड के मैच जबकि 4 प्लेऑफ के मैच शामिल हैं। बीसीसीआई ने लीग राउंड के मैच महाराष्ट्र में कराने का फैसला लिया है। लीग राउंड के मैच मुंबई के तीन स्टेडियम और पुणे के एक स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं प्लेऑफ के मुकाबले किस मैदान पर होंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेऑफ के मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा सकते हैं।

  • लीग स्टेज के 55 आईपीएल मैच मुंबई में खेले जाएंगे और 15 पुणे में खेले जाएंगे।
  • लीग के लिए चार स्टेडियमों की पहचान की गई है।
  • वानखेड़े में 20, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15, डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 और पुणे में 15 मुकाबले खेले जाएंगे।

आईपीएल 2022 का फॉर्मेट

  • 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएंगे। ग्रुप-A में पांच और और ग्रुप-B में पांच टीमें होंगी।
  • एक टीम को ग्रुप राउंड में कम से कम 14 मैच खेलने होंगे।
  • अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलने का मौका मिलेगा।
  • दूसरे ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे।
  • इसके बाद दूसरे ग्रुप की बाकी बची चार टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलने होंगे।
  • ग्रुप ए : मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • ग्रुप बी : चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइज हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को 17 करोड़, रवि बिश्नोई को 4 करोड़ और मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ रुपए में रिटेन (IPL Retention) किया। आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ ने अपनी टीम में 21 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें 7 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। टीम ने अपने पर्स के पूरे 90 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं।

Lucknow Super Giants players List 2022: आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ की टीम

  1. केएल राहुल
  2. रवि बिश्नोई
  3. मार्कस स्टोइनिस
  4. क्विंटन डिकॉक
  5. मनीष पांडे
  6. जेसन होल्डर
  7. दीपक हुड्डा
  8. क्रुणाल पांड्या
  9. मार्क वुड
  10. आवेश खान
  11. अंकित सिंह राजपूत
  12. कृष्णप्पा गौतम
  13. दुष्मंत चमीरा
  14. शाहबाज नदीम
  15. मनन बोहरा
  16. मोहसिन खान
  17. आयुष बदोनी
  18. करण शर्मा
  19. काइल मेयर्स
  20. एविन लुइस
  21. मयंक यादव

 

लखनऊ की संभावित प्लेइंग-11
लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनन वोहरा, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, आवेश खान, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, शाबाज नदीम।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

 

 

Editors pick