Cricket
IPL 2022, KKR vs PBKS: कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं शिखर धवन, बस जड़ने होंगे 8 चौके

IPL 2022, KKR vs PBKS: कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं शिखर धवन, बस जड़ने होंगे 8 चौके

IPL 2022, KKR vs PBKS, Most 4 in IPL, Shikhar Dhawan special record: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन (IPL 2022) का 8वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच (Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में शाम 7:30 […]

IPL 2022, KKR vs PBKS, Most 4 in IPL, Shikhar Dhawan special record: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन (IPL 2022) का 8वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच (Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने मयंक अग्रवाल होंगे। इस मुकाबले में पंजाब के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं
IPL 2022, KKR vs PBKS, Most 4 in IPL, Shikhar Dhawan special record: शुक्रवार यानी आज होने वाले इस मुकाबले में अगर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) 8 चौके जड़ देते हैं तो टी20 करियन में वह 1000 चौके पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वह ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे और पहले भारतीय बैटर होंगे। धवन ने अभी तक टी20 में 992 चौके जड़े हैं। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। गेल ने टी20 में 1132 चौके जड़े हैं। वहीं एलेक्स हेल्स ने टी 20 में 1054 और डेविड वॉर्नर ने 1005 चौके जड़े हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल – 1132
  • एलेक्स हेल्स – 1054
  • डेविड वार्नर – 1005

टी20 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • शिखर धवन- 992
  • विराट कोहली- 917
  • रोहित शर्मा- 875
  • सुरेश रैना- 779
  • गौतम गंभीर- 747

ये भी पढ़ें: KKR vs PBKS HEAD TO HEAD: IPL 2022 का 8वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच, जानें किसका पलड़ा भारी

कोलकाता की संभावित प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैकसन, मोहम्मद नबी, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, राज बावा, शाहरुख़ खान, ओडीन स्मिथ, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत सिंह बरार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick