Cricket
IPL 2022: केकेआर के मेंटर डेविड हसी ने कप्तान श्रेयस अय्यर को जन्मजात कप्तान बताया

IPL 2022: केकेआर के मेंटर डेविड हसी ने कप्तान श्रेयस अय्यर को जन्मजात कप्तान बताया

IPL 2022: केकेआर के मेंटर डेविड हसी ने कप्तान श्रेयस अय्यर को जन्मजात कप्तान बताया, KKR Mentor David Hussey, David Hussey, KKR, Shreyas Iyer
IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर (KKR Mentor David Hussey) डेविड हसी का मानना है कि टीम के नये कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को क्रिकेट की अच्छी समझ है और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में अपने नेतृत्व कौशल को साबित किया है। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2020 के फाइनल […]

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर (KKR Mentor David Hussey) डेविड हसी का मानना है कि टीम के नये कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को क्रिकेट की अच्छी समझ है और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में अपने नेतृत्व कौशल को साबित किया है। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2020 के फाइनल में पहुंचाने वाले अय्यर को केकेआर ने पिछले महीने मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: केकेआर के मेंटर डेविड हसी ने कप्तान श्रेयस अय्यर को जन्मजात कप्तान बताया, KKR Mentor David Hussey, David Hussey, KKR, Shreyas Iyer
IPL 2022: केकेआर के मेंटर डेविड हसी ने कप्तान श्रेयस अय्यर को जन्मजात कप्तान बताया, KKR Mentor David Hussey, David Hussey, KKR, Shreyas Iyer

IPL 2022: केकेआर टीम प्रबंधन ने उन्हें आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर प्राथमिकता दी। हसी (KKR Mentor David Hussey) ने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, “श्रेयस (Shreyas Iyer) जन्मजात नेतृत्वकर्ता हैं। वह काफी सम्मानित खिलाड़ी हैं। मैं पैट (कमिंस) को अच्छी तरह से जानता हूं। वह अच्छे उप कप्तान साबित होंगे और वह आगे बढ़कर भी नेतृत्व करेंगे।’’

IPL 2022: उन्होंने (KKR Mentor David Hussey) कहा, ‘‘लेकिन श्रेयस (Shreyas Iyer) ने जिस तरह से अतीत में दिल्ली की कप्तानी की है। वह क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ रखता है और जानता है परिस्थितियों के अनुसार खेल कैसे खेलना है। मुझे लगता है कि उसे कप्तान नियुक्त करना ब्रेंडन (मैकुलम) और केकेआर प्रबंधन का अच्छा फैसला है।’’

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता ने मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रीटेन किया था। वहीं मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 21 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। कोलकाता नाइटराइडर्स में 17 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं KKR के पर्स में 45 लाख रुपए बाकि हैं।

कोलकाता ने इन खिलाड़ियों को किया रीटने
आंद्रे रसेल- 12 करोड़
वरुण चक्रवर्ती- 8 करोड़
वेंकटेश अय्यर- 8 करोड़
सुनील नरेन- 6 करोड़

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में शामिल बल्लेबाज/विकेटकीपर
1- श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़)
2- शेल्डन जैक्सन (60 लाख) (W)
3- अजिंक्य रहाणे (1 करोड़)
4- रिंकू सिंह (55 लाख)
5- बाबा इंद्रजीत (20 लाख) (W)
6- अभिजीत तोमर (40 लाख)
7- सैम बिलिंग्स (2 करोड़) (W)
8- एलेक्स हेल्स (1.50 करोड़)
9- अमन हकीम खान (20 लाख)
10- नीतीश राणा (8 करोड़)
11- प्रथम सिंह (20 लाख)
12- रमेश कुमार (20 लाख)

कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर
13- आंद्रे रसेल- (12 करोड़)
14- शिवम मावी (7.25 करोड़)
15- अनुकुल रॉय (20 लाख)
16- चमिका करुणारत्ने (50 लाख)
17- मोहम्मद नबी (1 करोड़)
18- वेंकटेश अय्यर- (8 करोड़)
19- सुनील नरेन- (6 करोड़)

कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाज
20- पैट कमिंस (7.25 करोड़)
21- रासिक डार (20 लाख)
22- अशोक शर्मा (55 लाख)
23- टिम साउदी (1.5 करोड़)
24- उमेश यादव (2 करोड़)
25- वरुण चक्रवर्ती- (8 करोड़)

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick