Cricket
IPL 2022: क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में शामिल हुए जोस बटलर, पर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से 1 रन से चूके

IPL 2022: क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में शामिल हुए जोस बटलर, पर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से 1 रन से चूके

IPL 2022: Chris Gayle David Warner के क्लब में शामिल हुए Jos Buttler, विराट का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके Fastest to 500 runs in an IPL season
IPL 2022, Fastest to 500 runs in an IPL season, Chris Gayle, David Warner: आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई ने शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले […]

IPL 2022, Fastest to 500 runs in an IPL season, Chris Gayle, David Warner: आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई ने शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने 1 रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

विराट कोहली ने 8 पारियों में जड़े थे 500 रन
IPL 2022, Jos Buttler, Fastest to 500 runs in an IPL season: मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते उतरे जोस बटलर ने 1 रन बनाते ही आईपीएल 2022 में 500 रन पूरे किए। एक सीजन में 500 रन बनाने के लिए उन्होंने 9 पारियों का सहारा लिया। इसके साथ ही वह क्रिस गेल (2011), डेविड वॉर्नर (2019), केएल राहुल (2020) के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। इन खिलाड़ियों ने भी 1 सीजन में 500 रन बनाने के लिए 9 पारियों का सहारा लिया था। वहीं विराट कोहली ने आईपीएल 2016 में 8 पारियों में 500 रन पूरे किए थे।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जोस बटलर ने 52 गेंदों पर 67 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के जड़े। ऋतिक शौकीन ने उनका विकेट झटका।

आईपीएल के एक सीजन में राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 566 जोस बटलर (2022) *
  • 560 अजिंक्य रहाणे (2012)
  • 548 जोस बटलर (2018)
  • 543 शेन वॉटसन (2013)
  • 540 अजिंक्य रहाणे (2015)

ये भी पढ़ें: GT vs RCB: शहबाज को मिला विकेट पर अनुत रावत की इस गलती के कारण हो गई नो बॉल; जानें क्या कहता है MCC का नियम

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), डेरिल मिशेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick