Cricket
IPL 2022: जसप्रीत बुमराह को अब नहीं सताएगी पत्नी की याद, जल्द ही पति को चीयर करते हुए दिखेंगी संजना गणेशन

IPL 2022: जसप्रीत बुमराह को अब नहीं सताएगी पत्नी की याद, जल्द ही पति को चीयर करते हुए दिखेंगी संजना गणेशन

IPL 2022: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अपनी टीम को आईपीएल 2022 (IPL 2022) की पहली जीत दिलाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और आज मुंबई का मुक़ाबला पंजाब किंग्स से होने वाला है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह की पत्नी और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) भी […]

IPL 2022: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अपनी टीम को आईपीएल 2022 (IPL 2022) की पहली जीत दिलाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और आज मुंबई का मुक़ाबला पंजाब किंग्स से होने वाला है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह की पत्नी और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) भी अब टीम से जुड़ने वाली हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

दरअसल, जसप्रीत बुमराह की पत्नी स्पोर्ट्स एंकर हैं और हाल ही में संपन्न हुए महिला विश्व कप के लिए वह न्यूज़ीलैंड में थी। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मुंबई को अंकित करते हुए बताना चाह रही हैं कि वह मुंबई पहुंच चुकी हैं हालांकि अभी वह क्वारंटाइन में हैं।

मुंबई इंडियंस ने भी अपने सोशल मीडिया पर उनके लौटने के संकेत दिए और उनकी तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

आपको बता दें कि आईपीएल की शुरुआत में टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग कैम्प में शामिल थे। इस दौरान उन्हें अपनी पत्नी संजना गणेशन की याद आ रही थी और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावना शेयर किया था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick