Cricket
IPL 2022: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले दुबई पहुंचे आईपीएल स्काउट्स, मेगा ऑक्शन के लिए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई के खिलाड़ियों पर रखेंगे नजर

IPL 2022: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले दुबई पहुंचे आईपीएल स्काउट्स, मेगा ऑक्शन के लिए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई के खिलाड़ियों पर रखेंगे नजर

IPL 2022: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले दुबई पहुंचे आईपीएल स्काउट्स- IPL 2022 Auction, T20 World Cup Final, New Zealand vs Australia Final
IPL 2022 (IPL 2022 Auction)- IPL scouts reach Dubai: टी20 विश्व कप (T20 World Cup Final) का फाइनल न न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (New Zealand vs Australia Final) के लिए बल्कि आईपीएल स्काउट्स के लिए भी एक महत्वपूर्ण मैच होगा।ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ही टी20 विशेषज्ञों के पावरहाउस रहे हैं। आईपीएल के स्काउट्स फाइनल देखने और […]

IPL 2022 (IPL 2022 Auction)- IPL scouts reach Dubai: टी20 विश्व कप (T20 World Cup Final) का फाइनल न न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (New Zealand vs Australia Final) के लिए बल्कि आईपीएल स्काउट्स के लिए भी एक महत्वपूर्ण मैच होगा।ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ही टी20 विशेषज्ञों के पावरहाउस रहे हैं। आईपीएल के स्काउट्स फाइनल देखने और जनवरी में होने वाली आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन से पहले अपने खिलाड़ियों का चयन करने के लिए दुबई पहुंच चुके हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

आईपीएल स्काउट्स में से एक ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, “प्रतिभा को उजागर करने के लिए टी20 विश्व कप एक बड़ा अवसर है। फाइनल इसका अहम हिस्सा है। निश्चित रूप से सभी आईपीएल स्काउट्स होंगे। आईपीएल में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दो बहुत महत्वपूर्ण क्रिकेट देश हैं। सभी की निगाहें उन पर होंगी।”

IPL 2022- IPL scouts reach Dubai: आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीमों के आने से खिलाड़ियों की मांग कई गुना बढ़ गई है। एक आईपीएल टीम में 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। 10 टीमों के आईपीएल में टूर्नामेंट में अतिरिक्त 16 विदेशी खिलाड़ी दिखाई देंगे। इसलिए स्काउट्स की नजर पीएसएल 2021, द हंड्रेड, सीपीएल 2021 के बाद अब टी 20 विश्व कप पर है।

IPL 2022 Auction: आईपीएल में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी: मिशेल सेंटनर (चेन्नई सुपरकिंग्स), केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद), लॉकी फर्ग्यूसन (कोलकाता नाइटराइडर्स), टिम साइफर्ट (कोलकाता नाइटराइडर्स), टिम साउदी (कोलकाता नाइटराइडर्स), ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस), एडम मिल्ने (मुंबई इंडियंस), जेम्स नीशम (मुंबई इंडियंस), ग्लेन फिलिप्स (राजस्थान रॉयल्स), काइल जैमीसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), फिन एलन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), स्कॉट कुगलेइजन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)।

ये भी पढ़ें- NZ vs AUS LIVE: Australia ने 2 बार ICC टूर्नामेंट के फाइनल में New Zealand को शिकस्त दी, इस बार हैट्रिक नहीं करने देना चाहेगी कीवी टीम

IPL 2022 Auction: आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी: जोश हेजलवुड (चेन्नई सुपरकिंग्स), मार्कस स्टोइनिस (दिल्ली कैपिटल्स), स्टीव स्मिथ (दिल्ली कैपिटल्स), बेन ड्वारसिस (दिल्ली कैपिटल्स), पैट कमिंस (कोलकाता नाइटराइडर्स), बेन कटिंग (कोलकाता नाइटराइडर्स), क्रिस लिन (मुंबई इंडियंस), नाथन कूल्टर-नाइल (मुंबई इंडियंस), झाए रिचर्डसन (पंजाब किंग्स), रिले मेरेडिथ (पंजाब किंग्स), मोइसेस हेनरिक्स (पंजाब किंग्स), नाथन एलिस (पंजाब किंग्स), एंड्रयू टाय (राजस्थान रॉयल्स), एडम जम्पा (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), केन रिचर्डसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), डैनियल सैम्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), डैन क्रिश्चियन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)।

IPL 2022 Auction: क्यों T20 World Cup Final में खास दिलचस्पी होगी?

  • आईपीएल 2022 की नीलामी में महज दो महीने बचे हैं और स्काउट्स प्रतिभाओं पर नजर रखने में लगे हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को टी20 प्रतिभाओं के दो पावरहाउस माना जाता है और यही एक कारण है कि टी20 विश्व कप फाइनल महत्वपूर्ण होगा।
  • कई आईपीएल स्काउट फाइनल के लिए पहले ही दुबई पहुंच चुके हैं और चुपचाप खिलाड़ियों की निगरानी करेंगे।
  • डेविड वार्नर, केन विलियमसन जैसे बड़े खिलाड़ी फाइनल में हैं। उनके प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही है।
  • मेगा ऑक्शन के पहले स्काउट्स खिलाड़ियों का आकलन तैयार करेंगे और नीलामी के लिए खिलाड़ियों को ढूंढने में मदद करेंगे।
  • स्काउट्स के लिए टी20 विश्व कप का फाइनल अधिक मायने रखता है, खासकर जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड एक्शन में होंगे।
    दोनों देशों के कुल 31 खिलाड़ी आईपीएल 2021 का हिस्सा थे और संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

IPL 2022: आईपीएल स्काउट्स के लिए व्यस्त महीना
टी20 विश्व कप फाइनल (T20 World Cup Final) ही नहीं सिर्फ स्काउट्स को व्यस्त रखेगा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी प्रतिभाओं को खोजने का एक बेहतरीन मंच है और टूर्नामेंट ने उन्हें व्यस्त रखा है। विनय कुमार, पार्थिव पटेल, जॉन राइट, मालोलन रंगराजन, प्रवीण आमरे जैसे अन्य लोग एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करते रहे हैं।

IPL scouts reach Dubai: आईपीएल स्काउट्स में से एक ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, “निश्चित रूप से यह हमारे लिए एक व्यस्त महीना है। हमारा ध्यान अलग-अलग है। मुश्ताक अली हमें युवा प्रतिभाओं के बारे में जानने का मौका दे रहा है। हम इसमें खिलाड़ियों की पहचान कर रहे हैं। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मंच है। कई पहलुओं में टी20 विश्व कप महत्वपूर्ण है। कठिन मैच आपको एक खिलाड़ी के चरित्र को दिखाते हैं और दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ टी20 टीमों के साथ निश्चित रूप से यह हमारे लिए भी एक महत्वपूर्ण मैच होगा।”

IPL 2022- IPL scouts reach Dubai: आईपीएल ने प्रतिभाओं को उजागर करने का एक बेहतरीन मंच तैयार किया है। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव (सभी मुंबई इंडियंस) को एमआई स्काउट्स द्वारा स्काउट किया गया था। शाहरुख खान (PBKS), मोहम्मद अजहरुद्दीन, विष्णु विनोद ऐसे अन्य नाम हैं जिनके घरेलू कारनामों ने शीर्ष स्काउट्स को आकर्षित किया है।

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

(Translated by Rohit Raj).

Editors pick