Cricket
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, टाइफाइड के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली डीसी के सलामी बल्लेबाज Prithvi Shaw को

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, टाइफाइड के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली डीसी के सलामी बल्लेबाज Prithvi Shaw को

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के स्क्वाड में पृथ्वी शॉ नहीं हुए शामिल, इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए जताया दुख -Check Out
IPL 2022: आईपीएल 2022 में आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए एक खुशखबरी सामने आ ही गई। डीसी के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (DC Opener Prithvi Shaw) को टाइफाइड के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिसके बाद से पृथ्वी शॉ होटल लौट चुके हैं और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 में आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए एक खुशखबरी सामने आ ही गई। डीसी के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (DC Opener Prithvi Shaw) को टाइफाइड के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिसके बाद से पृथ्वी शॉ होटल लौट चुके हैं और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 16 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: 22 साल के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी (DC Opener Prithvi Shaw) को इस महीने की शुरुआत में तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली कैपिटल्स ने बयान में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जहां उनका टाइफाइड का उपचार किया गया।’’ फ्रेंचाइजी (Delhi Capitals) की चिकित्सा टीम पृथ्वी की हालत पर नजर रख रही है।

IPL 2022: फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘‘पृथ्वी (DC Opener Prithvi Shaw) टीम होटल लौट चुके हैं जहां वह अभी उबर रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की चिकित्सा टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।’’ पृथ्वी ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पिछला मुकाबला एक मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेला था और तब से वह टीम के तीन मुकाबलों में नहीं खेल पाए हैं।

IPL 2022: पृथ्वी (DC Opener Prithvi Shaw) की वापसी से दिल्ली की टीम को मजबूती मिलेगी। उन्होंने स्वयं अस्पताल से इस्टाग्राम पर लिखा था कि उन्हें जल्द वापसी की उम्मीद है। उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली की टीम फॉर्म में चल रहे डेविड वॉर्नर के लिए उम्दा सलामी जोड़ीदार ढूंढने में नाकाम रही। मनदीप सिंह और श्रीकर भरत दोनों शीर्ष क्रम में नाकाम रहे। पृथ्वी ने मौजूदा आईपीएल सत्र में अब तक नौ मैच में 28.77 के औसत से 259 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 रहा। दिल्ली की टीम अभी 12 मैच में 12 अंक जुटा चुकी है और प्ले आफ में जगह बनाने के लिए उसे अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick