Cricket
IPL 2022: आरसीबी के Glenn Maxwell को कप्तान Faf du Plessis पर पूरा भरोसा, कहा- उन्होंने आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में सम्मान हासिल किया है

IPL 2022: आरसीबी के Glenn Maxwell को कप्तान Faf du Plessis पर पूरा भरोसा, कहा- उन्होंने आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में सम्मान हासिल किया है

IPL 2022: Royal Challengers Banglore के Glenn Maxwell को कप्तान Faf du Plessis पर पूरा भरोसा, RCB के ड्रेसिंग रूम में सम्मान हासिल किया है
IPL 2022: ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को भरोसा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Banglore) के नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) फ्रेंचाइजी के साथ शानदार नतीजे हासिल करेंगे क्योंकि आरसीबी (RCB) ड्रेसिंग रूम में उन्होंने साथी खिलाड़ियों का सम्मान प्राप्त किया है। मैक्सवेल ने कहा कि मुंबई […]

IPL 2022: ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को भरोसा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Banglore) के नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) फ्रेंचाइजी के साथ शानदार नतीजे हासिल करेंगे क्योंकि आरसीबी (RCB) ड्रेसिंग रूम में उन्होंने साथी खिलाड़ियों का सम्मान प्राप्त किया है। मैक्सवेल ने कहा कि मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग की है और वह मैच में उतरने के लिए बेताब हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: अपनी शादी के कारण कुछ शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहने वाले मैक्सवेल के मुंबई इंडियन्स के खिलाफ नौ अप्रैल को खेलने की संभावना है। उन्होंने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान की जमकर तारीफ की जिन्हें मौजूदा सत्र में विराट कोहली की जगह कप्तान नियुक्त किया गया है।

IPL 2022: मैक्सवेल ने आरसीबी ‘बोल्ड डायरीज’ पर कहा, ‘‘हमें लगता है कि वह फ्रेंचाइजी के साथ शानदार काम करेगा और यहां तक कि उसने जिस तरह शुरुआत की, आप कह सकते हैं कि उन्हें ड्रेसिंग रूम में सभी का सम्मान हासिल है। वह ना सिर्फ उदाहरण पेश करते हुए अगुआई करते हैं बल्कि शानदार प्रदर्शन भी करते हैं।’’

लेकिन मैक्सवेल ने स्पष्ट किया कि बिना किसी समस्या के संचालन के लिए अन्य सीनियर खिलाड़ियों को भी कप्तान की मदद करने की जरूरत है। मैक्सवेल 36 साल के अनुभवी दिनेश कार्तिक से काफी प्रभावित हैं जो अब भी विशेष प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देख रहा था और मुझे लगता है (युवा) अनुज रावत, वह काफी रोमांचक है। मैं असल में जिससे सबसे अधिक रोमांचित हूं वह पुराना मित्र दिनेश कार्तिक है।’’

IPL 2022: मैक्सवेल ने कहा, ‘‘वह बेहतरीन है। शानदार फॉर्म में चल रहा है। अब भी योगदान दे रहा है। मैं मुंबई में 2013 में उसके साथ खेला था। नौ साल बाद हम एक बार फिर एक ही ड्रेसिंग रूम का हिस्सा हैं। उसे इस तरह बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार है। बल्लेबाजी क्रम में इस तरह की गहराई हमें पसंद है। ’’

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick