Cricket
IPL 2022: कगिसो रबाडा से लेकर राशिद खान तक, 5 गेंदबाज जो IPL के 15वें सीजन में पर्पल कैप की दौड़ में होंगे- Check out

IPL 2022: कगिसो रबाडा से लेकर राशिद खान तक, 5 गेंदबाज जो IPL के 15वें सीजन में पर्पल कैप की दौड़ में होंगे- Check out

IPL 2022: Kagiso Rabada से लेकर Rashid Khan तक, 5 गेंदबाज जो IPL के 15वें सीजन में पर्पल कैप की दौड़ में Harshal Patel IPL 2022 purple cap
IPL 2022, Harshal Patel, IPL 2022 purple cap, Rashid Khan, Kagiso Rabada: आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में अब चंद ही दिन बचे हैं। 26 मार्च को पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस बार आईपीएल का रोमांच काफी बढ़ गया है। लीग में इस बार 8 के […]

IPL 2022, Harshal Patel, IPL 2022 purple cap, Rashid Khan, Kagiso Rabada: आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में अब चंद ही दिन बचे हैं। 26 मार्च को पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस बार आईपीएल का रोमांच काफी बढ़ गया है। लीग में इस बार 8 के बजाए 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। हर बार की तरह ही इस बार भी टूर्नामेंट में जमकर बड़े-बड़े शॉट देखने को मिलेंगे। वहीं कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं जिनको खेलने के लिए बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आएंगे। इस खबर में हम आपको 5 ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस सीजन पर्पल कैप जीत सकते हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए – hindi.insidesport.in

कगिसो रबाडा (पंजाब किंग्स)

IPL 2022, IPL 2022 purple cap: दिल्ली कैपिटल्स की ओर से चार सीजन खेलने वाले रबाडा (Kagiso Rabada) इस बार पंजाब किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्होंने 2020 में पर्पल कैप भी जीती थी। अपनी शानदार गेंदबाजी और खासकर यॉर्कर के लिए जाने जाने वाले रबाडा दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं। इस सीजन भी वह पर्पल कैप के रेस में होंगे। पंजाब टीम में रबाडा सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। वानखेड़े और ब्रेबोर्न की उछाल भरी पिच पर वह काफी खतरनाक साबित होंगे।

युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स)

पिछले कुछ सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के महत्वपूर्ण स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) इस बार राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्होंने आईपीएल के 114 मुकाबलों में 139 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चहल 9वें स्थान पर हैं। इस सीजन में वह कई दिग्गज गेंदबाजों का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। इस सीजन में वह अश्विन के साथ मिलकर राजस्थान के स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूती प्रदान करेंगे। स्पिन के अनुकूल ट्रैक पर उन्हें काफी मदद मिलेगी।

जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bummrah) इन समय शानदार फॉर्म में हैं। डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी मुंबई के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 2013 में आईपीएल डेब्यू करने वाले बुमराह ने अब तक आईपीएल के 106 मुकाबलों में 7.42 की इकॉनमी से 130 विकेट अपने नाम किए हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं।

राशिद खान (गुजरात टाइटंस)

2017 में लीग में आने के बाद से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी मुख्य आधार के रूप में सेवा करने के बाद राशिद खान (Rashid Khan) अब गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते नजर आएंगे। मेगा ऑक्शन से पहले गुजरान ने राशिद को 15 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। स्टार अफगान लेग स्पिनर ने टूर्नामेंट के इतिहास में 6.33 की सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी से 76 मैचों में 93 विकेट भी लिए हैं। वह जरूरत पड़ने पर अपने कप्तान को विकेट निकलकर देते हैं। सभी बल्लेबाज उनके ओवर में जोखिम उठाने से बचते हैं।

हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

2012 में अपना आईपीएल डेब्यू करने के बाद हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ अपने सफल सीज़न का आनंद लिया। उन्होंने लीग के 2021 सीजन में पर्पल कैप जीतने के लिए 15 मैचों में 32 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की थी। मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने हर्षल को रिलीज कर दिया था। हालांकि मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्होंने 10.75 करोड़ रुपये खर्च कर खरीद लिया।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick