Cricket
IPL 2022: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की आईपीएल में उपलब्धता को लेकर फ्रेंचाइजी हैं कन्फ्यूज, Check Why?

IPL 2022: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की आईपीएल में उपलब्धता को लेकर फ्रेंचाइजी हैं कन्फ्यूज, Check Why?

IPL 2022: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की आईपीएल में उपलब्धता को लेकर फ्रेंचाइजी कन्फ्यूज, Cricket South Africa Graeme Smith Arbitration Hearing
IPL 2022, IPL 2022 LIVE Updates, South Africa Players IPL 2022: आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाले है। लीग के शुरुआती दो हफ्तों में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर उपलब्ध रहेंगे या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। बीसीसीआई ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (Cricket South Africa) प्रमुख ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith […]

IPL 2022, IPL 2022 LIVE Updates, South Africa Players IPL 2022: आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाले है। लीग के शुरुआती दो हफ्तों में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर उपलब्ध रहेंगे या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। बीसीसीआई ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (Cricket South Africa) प्रमुख ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith Arbitration Hearing) से इस मामले में स्पष्टता मांगी थी, जिसका अभी तक कोई पॉजिटिव रिस्पांस नहीं आया है। इसका कारण सीएसए के साथ ग्रीम स्मिथ का अनुबंध मार्च के अंत में समाप्त होना बताया जा रहा है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

खिलाड़ी दे रहे हैं अश्वासन
IPL 2022: एक फ्रेंचाइजी अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया कि, इस मुद्दे पर हम काफी कन्फ्यूज हैं क्योंकि हमें बीसीसीआई से इस बारे में कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं हमने जब इस बारे में अपने खिलाड़ियों से बात कि तो उनका कहना कि वह समय से उपलब्ध रहेंगे। लेकिन हमें बीसीसीआई से आश्वासन नहीं मिल रहा है।

कुछ समाधान जरूर निकलेगा
IPL 2022, IPL 2022, Cricket South Africa: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की आईपीएल में उपलब्धता पर इनसाइडस्पोर्ट ने बीसीसीआई अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया कि देखिए हमने इस मामले पर ग्रीम स्मिथ से संपर्क किया। वही हैं जो सब कुछ कॉर्डिनेट कर रहे थे। लेकिन उनके खिलाफ सुनवाई के चलते उनकी स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन हमें अभी भी आशा है कि कुछ समाधान निकलेगा।

ग्रीम स्मिथ मदद क्यों नहीं कर पाए?
Graeme Smith Arbitration Hearing, IPL 2022 LIVE Updates: क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रीम स्मिथ का कॉन्ट्रेक्ट मार्च के अंत में खत्म हो रहा है। उनके पद का फिर से विज्ञापन निकाला जाएगा। सीएसए के सूत्रों के मुताबिक, उम्मीद है कि वह बोर्ड से अलग हो जाएंगे। Ombudsman की रिपोर्ट के मुताबिक स्मिथ के साथ कोच मार्क बाउचर को भी आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के निष्कर्षों के अनुसार, दोनों ने पक्षपातपूर्ण या भेदभावपूर्ण तरीके से काम किया था।

मार्च में स्मिथ का अनुबंध समाप्त हो रहा
South Africa Players IPL 2022: Sport24 के अनुसार, इस मामले में पिछले सप्ताह अधिकांश सुनवाई हो चुकी है। वहीं मामले में आने वाले सप्ताह तक निष्कर्ष भी सामने आ जाएगा। हाल ही में एक स्थानीय रेडियो शो में बोलते हुए, सीएसए के अध्यक्ष लॉसन नायडू ने पुष्टि की कि क्रिकेट के नए निदेशक का चयन करने के लिए एक “खुली प्रक्रिया” होगी। नायडू ने कहा कि मार्च में समाप्त होने वाले ग्रीम स्मिथ के अनुबंध के संबंध में, स्थिति का विज्ञापन किया जाएगा। यह एक खुली प्रक्रिया होगी।

  • कोई अंतिम जवाब नहीं मिलने से आईपीएल फ्रेंचाइजी अब बहुत परेशान हो रही हैं।
  • संभावना है कि दक्षिण अफ्रीका के अधिकांश शीर्ष आईपीएल खिलाड़ी लीग के लगभग 3 सप्ताह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
  • बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज जिसमें तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट शामिल हैं जो 18 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल को समाप्त होंगे।
  • कगिसो रबाडा (पंजाब किंग्स), नॉर्टजे (डीसी), मार्को जेनसेन (सनराइजर्स हैदराबाद), लुंगी एनगिडी (डीसी) के प्रोटियाज तेज आक्रमण आईपीएल के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, इस पर कोई निश्चितता नहीं है।
  • सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज पूरी होने के बाद ही खिलाड़ी आईपीएल में जगह बनाएंगे।
  • उपरोक्त के अलावा, ड्वेन प्रिटोरियस, रस्सी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर भी आईपीएल की शुरुआत से चूक सकते हैं।
  • आरसीबी के नवनियुक्त कप्तान फाफ डु प्लेसिस पहले दिन से ही उपलब्ध होंगे क्योंकि वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
  • यही हाल क्विंटन डी कॉक का भी होगा। डी कॉक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलेंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick