Cricket
IPL 2022: MS Dhoni की कप्तानी में खेलना चाहते हैं चेतन सकारिया, संजू सैमसन को लेकर कही ये बात

IPL 2022: MS Dhoni की कप्तानी में खेलना चाहते हैं चेतन सकारिया, संजू सैमसन को लेकर कही ये बात

IPL 2022: MS Dhoni की कप्तानी में खेलना चाहते हैं चेतन सकारिया, संजू सैमसन को लेकर कही ये बात
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स टीम (RR Team) के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) ने बताया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में खेलना चाहेंगे। उन्होंने इसका कारण भी बताया, कि वह क्यों धोनी की लीडरशिप में खेलना पसंद करेंगे। आपको बता दें कि उन्हें राजस्थान […]

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स टीम (RR Team) के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) ने बताया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में खेलना चाहेंगे। उन्होंने इसका कारण भी बताया, कि वह क्यों धोनी की लीडरशिप में खेलना पसंद करेंगे। आपको बता दें कि उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन नहीं किया था, वह 12 और 13 फरवरी को ऑक्शन (IPL Auction 2022) में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल रहेंगे।

IPL 2022: संजू सैमसन को लेकर बोले चेतन सकारिया

चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) को राजस्थान रॉयल्स (RR Team) ने पिछले साल 1.2 करोड़ रूपये में खरीदा था। उन्होंने सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था, और कुल 14 विकेट चटकाए थे। सकारिया ने इतने बड़े टूर्नामेंट में आत्मविश्वास के लिए टीम के कप्तान संजू सैमसन को श्रेय दिया।

उन्होंने न्यूज 9 को दिए इंटरव्यू में कहा- मुझे याद है। जब मैंने राजस्थान टीम को पहली बार ज्वाइन किया, हम मुंबई में बायो बबल में थे। मैंने सोचा भी नहीं था कि मुझे खेलने का मौका मिलेगा। संजू भैया ने मुझे बुलाया, और कहा कि आप खेलोगे और गेंदबाजी करते हुए कुछ चीजों पर ध्यान रखना है। उस मोमेंट के बाद मैं खेल को लेकर फोकस हुआ।

यह भी देखें – मयंक के बाद टीम इंडिया में शामिल धांसू बल्लेबाज ईशान किशन!

MS Dhoni की कप्तानी में खेलना चाहेगा हर गेंदबाज – चेतन सकारिया

चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) ने न्यूज 9 से बात करते हुए कहा – पिछले साल हुए ऑक्शन ने मेरी जिंदगी बदल दी। मेरा सपना है कि मैं महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में खेलूं। उन्होंने कई गेंदबाजों को बेहतर बनाने में मदद की है। उनकी तैयारियों को देखना, उनके गेम प्लान को देखना, मेरे खेल के स्तर को आगे ले जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा – किसी भी गेंदबाज का सपना होगा कि वह धोनी की कप्तानी में खेले, और उनसे कुछ सीखे। अगर मुझे मौका मिले तो मैं उनकी कप्तानी में खेलना पसंद करूंगा। लेकिन हां, मैं जिस भी टीम में जाऊंगा, उसके लिए अपना 100 प्रतिशत दूंगा।

IPL Auction 2022- 

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick