Cricket
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच Mohammed Kaif ने Ravichandran Ashwin की तारीफ की, कहा- अश्विन नए प्रयोग करने से डरते नही

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच Mohammed Kaif ने Ravichandran Ashwin की तारीफ की, कहा- अश्विन नए प्रयोग करने से डरते नही

IPL 2022: Mohammed Kaif ने Ravichandran Ashwin की करी तारीफ, Rajasthan Royals के अश्विन नई तरकीब अपना रहे हैं RR spinner Ravichandran Ashwin
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच मोहम्मद कैफ (Mohammed Kaif) ने राजस्थान रॉयल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (RR spinner Ravichandran Ashwin) की तारीफ की। आर अश्विन पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते थे लेकिन इस बार राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने इस खिलाड़ी को खरीदा। मोहम्मद कैफ ने आर अश्विन की तारीफ करते […]

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच मोहम्मद कैफ (Mohammed Kaif) ने राजस्थान रॉयल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (RR spinner Ravichandran Ashwin) की तारीफ की। आर अश्विन पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते थे लेकिन इस बार राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने इस खिलाड़ी को खरीदा। मोहम्मद कैफ ने आर अश्विन की तारीफ करते हुए कहा किवे लगातार नई तरकीबें जोड़कर और विकसित हो रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: कैफ (Mohammed Kaif) ने एक घटना सुनाई जहां अश्विन (Ravichandran Ashwin) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बल्लेबाज ने बुरी तरह से धोया था। अगले दिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक अभ्यास सत्र था। अश्विन ने उस पूरे अभ्यास सत्र में मेहनत की और अगले मैच में और मजबूत होकर वापस लौटे।

ऑफ स्पिनर ने करीब दो से तीन घंटे तक लगातार अभ्यास किया और फिर थोड़ी देर आराम के बाद से अभ्यास में लग गए। वे अगले गेम के लिए अपना खेल सुधारना चाहते थे और वो ही हुआ। कैफ ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान कहा कि, “अश्विन राजस्थान रॉयल्स में जाने से पहले दिल्ली कैपिटल्स में मेरे साथ थे। मुझे याद है कि पिछले आईपीएल का पहला चरण भारत में हुआ था। पहला गेम वानखेड़े में था और उन्होंने कई रन लुटा दिए थे। अगले दिन यह एक वैकल्पिक अभ्यास सत्र था। जिन खिलाड़ियों ने पिछला गेम खेला था उनके पास आराम करने का विकल्प था। लेकिन अश्विन मेरे साथ बस में थे। मैंने उससे पूछा, ‘क्या हुआ? आज सिर्फ एक वैकल्पिक सत्र है’। लेकिन उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी लेंथ ठीक करना चाहता हूं।”

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच मोहम्मद कैफ (Mohammed Kaif) ने भी महसूस किया कि वह प्रयोग करने से कभी नहीं कतराते। इस बीच, अश्विन लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ एक घातक कॉम्बिनेशन बना रहे हैं। ऑफ स्पिनर एक छोर को कस कर रख रहा है और लगभग हर मैच में प्रति ओवर नौ से ज्यादा रन नहीं दिए हैं। चहल आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick