Cricket
IPL 2022 Final: फाइनल मुक़ाबले में हिंदी कमेंट्री करते नज़र आएंगे Aamir Khan

IPL 2022 Final: फाइनल मुक़ाबले में हिंदी कमेंट्री करते नज़र आएंगे Aamir Khan

IPL 2022 Final: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) का क्रिकेट प्रेम किसी से छुपा नहीं है। आमिर खान की ऑस्कर नॉमिनेटेड फील लगान (Lagaan) में निभाए गए उनके किरदार को कोई कैसे भूल सकता है, लेकिन अब आमिर खान का ये प्यार अलग स्तर पर पहुंच चूका है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) […]

IPL 2022 Final: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) का क्रिकेट प्रेम किसी से छुपा नहीं है। आमिर खान की ऑस्कर नॉमिनेटेड फील लगान (Lagaan) में निभाए गए उनके किरदार को कोई कैसे भूल सकता है, लेकिन अब आमिर खान का ये प्यार अलग स्तर पर पहुंच चूका है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के फाइनल (IPL Final) मुक़ाबले में आमिर खान अब क्रिकेट कमेंट्री (CrickeT Commentary) भी करते नज़र आएंगे और इसी दौरान वह अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chadha) का ट्रेलर (Lal Singh Chadha Trailer) भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में लांच करेंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

आमिर के साथ कमेंट्री के दौरान पूर्व क्रिकेटर भी नज़र आएंगे। आईपीएल फाइनल के साथ ही दर्शकों को आमिर खान की कमेंट्री देखने को मिलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान आज रात दोनों पारियों के 9वें से 15वें ओवर के बीच हिंदी कमेंट्री करेंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 Final: फाइनल मुकाबले के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

ऐसा माना जा रहा है कि लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर 29 मई को सबसे बहुप्रतीक्षित टी20 क्रिकेट फाइनल में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी मेजबानी कोई और नहीं बल्कि खुद आमिर खान करेंगे और इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

आज यानी 29 मई को आईपीएल 2022 का फाइनल मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। फाइनल मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर पहली पारी के नौवें से 15वें ओवर के बीच यानी रात 9:00 बजे से रात 9:30 बजे तक रिलीज हो सकता है। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर और मोना सिंह नजर आएंगी। यह फिल्म टॉम हैंक्स-स्टारर फॉरेस्ट गंप का हिंदी रूपांतरण है, जिसे लेकर दर्शक उत्साहित हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick