Cricket
IPL 2022: इंग्लैंड के चोटिल गेंदबाज Jofra Archer को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में खरीदा, Nita Ambani ने कहा- मुंबई इंडियंस हमेशा दूर का सोचती है

IPL 2022: इंग्लैंड के चोटिल गेंदबाज Jofra Archer को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में खरीदा, Nita Ambani ने कहा- मुंबई इंडियंस हमेशा दूर का सोचती है

IPL 2022 Auction: Jofra Archer को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में खरीदा, Mumbai Indians Owner Nita Ambani मुंबई इंडियंस हमेशा दूर का सोचती है
IPL 2022-IPL 2022 Auction: मुंबई इंडियन्स की मालिक नीता अंबानी (Mumbai Indians Owner Nita Ambani) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के उपलब्ध नहीं होने के बावजूद इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को आठ करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदने के बाद कहा कि उनकी टीम का ‘हमेशा […]

IPL 2022-IPL 2022 Auction: मुंबई इंडियन्स की मालिक नीता अंबानी (Mumbai Indians Owner Nita Ambani) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के उपलब्ध नहीं होने के बावजूद इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को आठ करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदने के बाद कहा कि उनकी टीम का ‘हमेशा लघुकालीन लक्ष्य और दीर्घकालीन विजन’ होता है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022-IPL 2022 Auction: आर्चर (Jofra Archer) दाईं कोहनी की सर्जरी से उबर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने नीलामी के दूसरे दिन रविवार को इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज के लिए बड़ी बोली लगाई जबकि राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी बोली लगाने से पीछे नहीं हटे। इससे जाहिर होता है कि फ्रेंचाइजी की नजरें दीर्घकालीन योजना पर टिकी हैं फिर इसके लिए भले ही आगामी सत्र में उन्हें आर्चर के बिना खेलना पड़े।

IPL 2022: नीता (Mumbai Indians Owner Nita Ambani) ने नीलामी के बाद कहा, ‘‘मुंबई इंडियन्स का हमेशा लघुकालीन लक्ष्य और दीर्घकालीन विजन होता है। हमने जो खिलाड़ी खरीदे हैं उनमें से कुछ दीर्घकालीन विजन को देखते हुए खरीदे गए हैं। हमें हमारे प्रशंसकों को आश्वस्त करना था कि नीलामी में हमने अपना सर्वश्रेष्ठ किया और खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए हमें उम्मीद है कि हम अच्छा खेलकर अपने प्रशंसकों को खुश कर पाएंगे। लेकिन हमें जो मिला हम उससे खुश हैं।’’

IPL 2022 Auction: पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को 11 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा लेकिन आर्चर का आठ करोड़ में बिकना हैरानी भरा था। कोहनी की सर्जरी से उबर रहे आर्चर को 2023 और 2024 में खेलने की संभावना को देखते हुए नीलामी में उतरने की स्वीकृति दी गई। युवा सलामी बल्लेबाज इशान किशन को 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदने के बाद मुंबई ने टिम डेविड को उनके फिनिशिंग कौशल के कारण आठ करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा।

IPL 2022 Auction: इस साल की नीलामी के संदर्भ में नीता (Mumbai Indians Owner Nita Ambani) ने कहा, ‘‘मैं नए सत्र को लेकर रोमांचित हूं लेकिन मैं आपको बता दूं कि बड़ी नीलामी बेहद मुश्किल होती है। वर्षों से हमारे परिवार का हिस्सा रहे खिलाड़ियों को जाने देना बहुत मुश्किल होता है। हम उन सभी की कमी खलेगी। हार्दिक पांड्या हो या क्रुणाल पांड्या या फिर क्विंटन डिकॉक या ट्रेंट बोल्ट। हमने उन्हें दोबारा खरीदने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन नीलामी में क्या होगा इसकी भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है।’’

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick