Cricket
IPL 2022: पूरा हुआ Dewald Brevis का सपना, पंजाब किंग्स से हार के बाद भी आइडल Sachin Tendulkar से मिला एमआई प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार

IPL 2022: पूरा हुआ Dewald Brevis का सपना, पंजाब किंग्स से हार के बाद भी आइडल Sachin Tendulkar से मिला एमआई प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार

IPL 2022: पूरा हुआ Dewald Brevis का सपना, MI vs PBKS के बाद आइडल Sachin Tendulkar से मिला एमआई Player of the Match का पुरस्कार
IPL 2022: आईपीएल का 15वां सीजन 5 बार की चैपिंयन रही मुंबई इंडियंस के लिए काफी बेकार साबित हो रहा है। बुधवार, 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के साथ हुआ। जिसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाई मुंबई इंडियंस को लगातार 5वीं हार का सामना करना पड़ा। मैच में […]

IPL 2022: आईपीएल का 15वां सीजन 5 बार की चैपिंयन रही मुंबई इंडियंस के लिए काफी बेकार साबित हो रहा है। बुधवार, 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के साथ हुआ। जिसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाई मुंबई इंडियंस को लगातार 5वीं हार का सामना करना पड़ा। मैच में मुंबई इंडियंस के बेबी एबीडी यानी डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने पंजाब किंग्स के गेंदबाज राहुल चाहर को जमकर धोया। जिसके बाद उनका बचपना का सपना पूरा हुआ। मैच के बाद से डेवाल्ड ब्रेविस के आदर्श सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने उन्हें एमआई प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match) के सम्मान से सम्मानित किया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को 3 करोड़ रुपए में खरीदा था। बुधवार की रात ब्रेविस ने पंजाब किंग्स के स्पिनर राहुल चाहर के ओवर में 4, 6, 6, 6, 6 रन बनाकर एक असाधारण पारी खेली। पंजाब किंग्स की गेंदबाजी पर ताबड़तोड़ हमले के तुरंत बाद, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), टीम के मेंटर महेला जयवर्धने, मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच रॉबिन सिंह (टीम के सहायक कोच) और कप्तान रोहित शर्मा ने रणनीतिक टाइम-आउट के दौरान मैदान पर आकर ब्रेविस से बात करते हुए उनकी तारीफ की।

IPL 2022: ब्रेविस ने पंजाब (MI vs PBKS) के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया। उन्होंने 49 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने राहुल चाहर की गेंद पर लगातार 4 छक्के लगाए। ब्रेविस ने छक्के जड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे क्रिस गेल से जुड़ी स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गए।

 

डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) आईपीएल में लगातार 4 छक्के जड़ने वाले तीसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल यह कारनामा कर चुके हैं। गेल ने 3 बार लगातार 4 छक्के लगाए हैं। जबकि जोफ्रा आर्चर ने दो बार यह कारनामा किया है। गेल और आर्चर के बाद ब्रेविस भी अब इस लिस्ट का हिस्सा हो गए हैं। उन्होंने पिछले मुकाबले में 25 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाए।

बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल में अब तक 3 मैच खेले हैं। इस दौरान वे 89 रन बना चुके हैं। अगर उनके टी20 मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह अच्छा रहा है। ब्रेविस ने 12 मैचों में 293 रन बनाए हैं। इस दौरान वे 25 चौके और 16 छक्के लगा चुके हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick