Cricket
IPL 2022: Lucknow Super Giants के सुपरस्टार Ayush Badoni को दिल्ली ने समझा ‘अनफिट’, लेकिन केएल राहुल ने लखनऊ में किया खुले दिल से स्वागत

IPL 2022: Lucknow Super Giants के सुपरस्टार Ayush Badoni को दिल्ली ने समझा ‘अनफिट’, लेकिन केएल राहुल ने लखनऊ में किया खुले दिल से स्वागत

IPL 2022: Lucknow Super Giants के सुपरस्टार Ayush Badoni को दिल्ली ने समझा ‘अनफिट’, लेकिन Captain KL Rahul ने लखनऊ में किया स्वागत, DDCA
IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के उभरते सितारे आयुष बदोनी के खेल से आज हर कोई प्रभावित है। डीडीसीए (DDCA) ने इस युवा टैलेंट को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया और साथ ही साथ उन्हें दिल्ली रणजी टीम में भी शामिल नहीं किया। लेकिन आईपीएल 2022 में बदोनी ने कप्तान केएल […]

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के उभरते सितारे आयुष बदोनी के खेल से आज हर कोई प्रभावित है। डीडीसीए (DDCA) ने इस युवा टैलेंट को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया और साथ ही साथ उन्हें दिल्ली रणजी टीम में भी शामिल नहीं किया। लेकिन आईपीएल 2022 में बदोनी ने कप्तान केएल राहुल के विश्वास को सही साबित किया। केएल राहुल (Captain KL Rahul) के अनुसार बदोनी (Ayush Badoni) आने वाले समय में भारत के लिए वनडे और टी20 में एक अच्छा विकल्प बनकर उभरेंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022:  राहुल (Captain KL Rahul) ने मैच के बाद कहा, “मैंने आयुष बदोनी (Ayush Badoni) के कुछ वीडियो देखे हैं और आपको सिर्फ अच्छे शॉट नजर आते हैं। उसने शानदार बल्लेबाजी की। वह 360 डिग्री में खेलने वाला खिलाड़ी है। भारत के लिए सीमित ओवरों की क्रिकेट में वह शानदार खोज है।’

आयुष बदोनी ने अब तक आईपीएल 2022 में 2 पारियां खेली हैं। दोनों पारियों में उन्होंने अपने रॉ-टैलेंट से 360-डिग्री शॉट खेलने का कौशल दिखाया।

  • बदोनी ने 4 छक्कों की मदद से 41 गेंदों में 54 रन बनाए।
  • चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दबाव में 2 छक्कों की मदद से 9 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए।  

IPL 2022:  जरा सोचिए कि एक महीने पहले उसी क्रिकेटर को दिल्ली स्टेट टीम के लिए उपयुक्त नहीं माना जा रहा था। राहुल द्रविड़, डब्ल्यूवी रमन के अनुरोध के बावजूद, डीडीसीए चयनकर्ताओं ने आयुष बदोनी को नजरअंदाज कर दिया था।

  • 22 साल के बदोनी को दिल्ली की अगली बड़ी बल्लेबाजी प्रतिभा के रूप में देखा गया।
  • उन्होंने 14 साल की उम्र से जूनियर क्रिकेट में गेंदबाजी आक्रमण को नाकाम कर दिया।
  • उन्होंने 2018 में भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई।
  • उन्होंने भारत के लिए अंडर-19 एशिया कप में मैच जिताने वाली पारी खेली।
  • उसके बाद सेवे पूरी तरह से गायब हो गए।
  • उन्होंने दिल्ली के लिए इस सीजन में कोई भी पारी नहीं खेली।

बदोनी लखनऊ सुपर जायंट्स से कैसे जुड़े? एलएसजी के सहायक कोच विजय दहिया ने बदोनी पर दो साल नजर रखी। वह कुछ महीनों से बदोनी के संपर्क में है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार दहिया ने एलएसजी मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान केएल राहुल को उसके वीडियो दिखाए।

IPL 2022: बदोनी के पास जो रॉ-टैलेंट है, उससे गंभीर पूरी तरह से अचंभित रह गए और उन्होंने तुरंत एलएसजी के लिए उन्हें खरीदने का निर्णय लिया। बदोनी ने सीएसके के खिलाफ 9 गेंदों में नाबाद 19 बनाए। पिछले गेम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अर्धशतक जमाया था। अंत में इविन लुईस (नाबाद 55) के साथ मिलकर सुपर जायंट्स को 211 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने में मदद की।

IPL 2022: केएल राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘बिश्नोई ने शानदार जज्बा दिखाया और पिछले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद गीली गेंद होने के बावजूद वापसी की। लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल कुल मिलाकर अपनी टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन से खुश हैं। सीएसके के 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने इविन लुईस (23 गेंद में नाबाद 55 रन) और डि कॉक (61) के अर्धशतक से तीन गेंद शेष रहते चार विकेट पर 211 रन बनाकर जीत दर्ज की। डि कॉक ने कप्तान लोकेश राहुल (40) के साथ पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई जिसके बाद इविन लुईस ने आयुष बडोनी (नौ गेंद में नाबाद 19) के साथ पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 2.1 ओवर में 40 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

रविंद्र जडेजा ने निकाली भड़ास

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने मैच के बाद स्वीकार किया कि उन्हें खराब फील्डिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने राहुल और डि कॉक दोनों के कैच टपकाए। जडेजा ने कहा, ‘हमारी शुरुआत काफी अच्छी रही, लेकिन मैच जीतने के लिए आपको फील्डिंग करते हुए कैच लपकने होंगे। हम उन मौकों का फायदा उठा सकते थे। आज काफी ओस थी और गेंद हाथों में नहीं आ रही थी, हमें गीली गेंद के साथ अभ्यास करना होगा।’ बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘शीर्ष छह बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी। गेंदबाजी इकाई के रूप में हमें योजना को अमलीजामा पहनाना होगा।’

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick