Cricket
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के सुपरस्टार गेंदबाज Anrich Nortje मुंबई पहुंचे, लंबे समय से थे चोटिल

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के सुपरस्टार गेंदबाज Anrich Nortje मुंबई पहुंचे, लंबे समय से थे चोटिल

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के सुपरस्टार गेंदबाज Anrich Nortje मुंबई पहुंचे, लंबे समय से हैं चोटिल Delhi Capitals, DC, Mumbai Indians
IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंजबाज एनरिक नॉर्टजे (Anrich Nortje) ने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे मुंबई पहुंचे दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का […]

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंजबाज एनरिक नॉर्टजे (Anrich Nortje) ने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे मुंबई पहुंचे दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का पहला मुकाबला 27 मार्च को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ खेला जाएगा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: एनरिक नॉर्टजे (Anrich Nortje) – दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals): कूल्हे की चोट के कारण पिछले साल 6 नवंबर के बाद से एनरिक नॉर्टजे ने कोई मैच नहीं खेला है। पहले यह माना जाता था कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी के लिए पूरी तरह से ठीक होने के लिए चार महीने का ब्रेक पर्याप्त होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दक्षिण अफ़्रीकी तेज गेंदबाज अभी तक अपने कूल्हे की परेशानी से उबर नहीं पाए हैं।

दिल्ली ने 6 करोड़ में किया था रीटेन
IPL 2022:  नॉर्टजे आईपीएल 2020 के फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले दो सीज़न में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक थे। मेगा नीलामी से पहले दिल्ली ने चार खिलाड़ियों, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्टजे को रिटेन किया था। नॉर्टजे को अपकमिंग सीजन में 6 करोड़ में रीटेन किया गया था। दक्षिण अफ्रीका के सबसे तेज गेंदबाज ने दिल्ली के लिए 24 आईपीएल मैचों में 7.65 की इकॉनमी से 34 विकेट लिए हैं।

नॉर्टजे के मुंबई आने से दिल्ली कैपिटल्स ने राहत की सांस जरूर ली होगी, मगर अभी भी उनकी नजरें ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श पर टिकी होगी। यह दोनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे पर है और हालिया जानकारी के मुताबिक ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों से चूक सकते हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती मैचों में किस जोड़ी के साथ ओपनिंग करेगी यह बड़ी समस्या है।

दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड और प्लेयर सैलरी
ऋषभ पंत (16 करोड़) / अक्षर पटेल (9 करोड़) / पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़) / एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़ – अब उपलब्धता संदिग्ध) / डेविड वार्नर (6.25 करोड़) ) / मिशेल मार्श (6.5 करोड़) / शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़) / मुस्तफिजुर रहमान (2 करोड़) / कुलदीप यादव (2 करोड़) / अश्विन हेब्बर (0.2 करोड़) / सरफराज खान (0.2 करोड़) / कमलेश नागरकोटी (1.1 करोड़) / केएस भारत (2 करोड़) / मनदीप सिंह (1.1 करोड़) / सैयद खलील अहमद (5.25 करोड़) / चेतन सकारिया (4.2 करोड़) / ललित यादव (0.65 करोड़) / रिपल पटेल (0.2 करोड़) / यश ढुल (0.5 करोड़) / रोवमैन पॉवेल (2.8 करोड़) / प्रवीण दुबे (0.5 करोड़) / लुंगी एनगिडी (0.5 करोड़) / टिम सेरेफेट (0.5 करोड़) / विक्की ओस्तवाल (0.2 करोड़)।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick