Cricket
IPL 2022: Delhi Capitals के सलामी बल्लेबाज Prithvi Shaw हॉस्पिटल में, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी- See Photo

IPL 2022: Delhi Capitals के सलामी बल्लेबाज Prithvi Shaw हॉस्पिटल में, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी- See Photo

IPL 2022,DC vs CSK: Delhi Capitals के सलामी बल्लेबाज Prithvi Shaw हॉस्पिटल में, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी Prithvi Shaw Fever
IPL 2022: आईपीएल 2022 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (DC vs CSK) के बीच 8 मई शाम 7:30 बजे मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में भी दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ टीम की प्लेइंग इलेवन में दिखाई नहीं देंगे। दरअसल डीसी (Delhi […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (DC vs CSK) के बीच 8 मई शाम 7:30 बजे मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में भी दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ टीम की प्लेइंग इलेवन में दिखाई नहीं देंगे। दरअसल डीसी (Delhi Capitals) बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को पिछले मुकाबले यानी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से ही तेज बुखार (Prithvi Shaw Fever) था जिसके चलते वे पिछला मैच भी नहीं खेल पाए थे। आज सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ ने एक पोस्ट डालकर ये जानकारी दी कि वे जल्द ही बुखार से रिकवर होकर मैदान में वापसी करेंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये समय कुछ ठीक नहीं लग रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs DC) से मुकाबले के पहले दिल्ली के कैंप से एक बुरी खबर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स का एक नेट बॉलर (Net Bowler) कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव (COVID-19 Positive) होने के बाद से उस खिलाड़ी को उसके रूममेट से अलग यानी की आइसोलेट कर दिया गया है। लेकिन इसी के साथ डीसी कैंप के लिए एक राहत वाली खबर भी सामने आई है। सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और सीएसके के खिलाफ आज के मुकाबले के लिए टीम को हरी झंडी मिल गई है।

IPL 2022: नेट बॉलर (Net Bowler) के कोविड पॉजिटिव (COVID-19 Positive) होने के बाद से अब सभी खिलाड़ियों को COVID-19 टेस्ट के एक नए दौर से गुजरना होगा। मैच के सुचारू संचालन के लिए सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आने की आवश्यकता होगी। जो कि हो गया है। सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट मिगेटिव ही आई है। ये पहली बार नहीं है जब आईपीएल 2022 में डीसी कैंप (Delhi Capitals) से COVID-19 का मामला सामने आया है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

CSK vs DC Playing XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, महेश तीक्षणा।

दिल्ली कैपिटल्स – डेविड वार्नर, मंदीप सिंह, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे।

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals

मैच डिटेल

  • मैच नंबर – 55
  • तारीख – 8 मई 2022
  • टॉस – 7:00 pm
  • समय – 7:30 pm बजे से शुरू
  • स्थान – डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick