Cricket
IPL 2022: अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए CVC Capital को मिला ‘लेटर ऑफ इंटेंट’, हार्दिक पांड्या संभाल सकते हैं टीम की कमान

IPL 2022: अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए CVC Capital को मिला ‘लेटर ऑफ इंटेंट’, हार्दिक पांड्या संभाल सकते हैं टीम की कमान

IPL 2022: Ahmedabad IPL Franchise के लिए CVC Capital को मिला ‘लेटर ऑफ इंटेंट’, पांड्या संभाल सकते हैं टीम की कमान, BCCI IPL, IPL 2022 Auction
IPL 2022, BCCI, IPL IPL 2022 Auction: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को सीवीसी कैपिटल (CVC Capital) के स्वामित्त वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी अहमदाबाद (Ahmedabad IPL Franchise) को लेटर ऑफ इंटेंट दिया। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने टीम बनाने को लेकर पहले ही काम शुरू कर दिया था, जबकि बीसीसीआई से साथ उनके कुछ लीग इश्यू सॉल्व […]

IPL 2022, BCCI, IPL IPL 2022 Auction: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को सीवीसी कैपिटल (CVC Capital) के स्वामित्त वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी अहमदाबाद (Ahmedabad IPL Franchise) को लेटर ऑफ इंटेंट दिया। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने टीम बनाने को लेकर पहले ही काम शुरू कर दिया था, जबकि बीसीसीआई से साथ उनके कुछ लीग इश्यू सॉल्व नहीं हुए थे। इसी क्रम पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को फ्रेंचाइजी ने अपना हेड कोच बनया है। जबकि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो पांड्या के लिए यह एक बड़ा अवसर होगा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

राशिद खान को मिल सकता बड़ा मौका
Ahmedabad IPL Franchise, CVC Capital: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान को भी आईपीएल 2022 में बड़ा मौका मिल सकता है। राशिद खान की अहमदाबाद और लखनऊ दोनों ही फ्रेंचाइजी से बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद फ्रेंचाइजी इस समय रेस में आगे दिख रही है। ईशान किशन पसंदीदा विकेटकीपर हैं। 11-12 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली मेगा नीलामी से पहले दो नई फ्रेंचाइजी को तीन नाम (दो भारतीय और एक विदेशी) देने होंगे।

ये भी पढ़ें: IPL 2022 Schedule Venue: बीसीसीआई अधिकारी ने कहा- आईपीएल 2022 के आयोजन स्थल और शेड्यूल पर मेगा ऑक्शन के बाद लिया जाएगा फैसला

केएल राहुल संभाल सकते हैं लखनऊ की कमान

IPL 2022, BCCI, IPL IPL 2022 Auction: केएल राहुल का लखनऊ फ्रेंचाइजी की कप्तानी संभालना लगभग तय है। संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली लखनऊ टीम यदि राशिद खान को नहीं खरीद पाती है तो वह ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस या दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को खरीदना चाहेगी।

चहल और चाहर की मांग

Ahmedabad IPL Franchise, CVC Capital: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और राहुल चाहर भी काफी मांग हैं क्योंकि अहमदाबाद और लखनऊ दोनों ही मैदानों की बाउंड्री काफी बड़ी है। ऐसे में लेग स्पिनर को टीम में शामिल करना फायदेमंद होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर नीलामी में कहां जाते हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाज ने ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपे जाने के बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने का फैसला किया। सूत्रों का कहना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) अय्यर को कप्तानी के तौर पर अपने साथ शामिल कर सकता है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick