Cricket
IPL 2022 CSK vs PBKS: लियाम लिविंगस्टोन ने जड़ा आसमानी छक्का, 108 मीटर दूर गिरी गेंद, देखें Video

IPL 2022 CSK vs PBKS: लियाम लिविंगस्टोन ने जड़ा आसमानी छक्का, 108 मीटर दूर गिरी गेंद, देखें Video

IPL 2022 CSK vs PBKS: आईपीएल (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (IPL 2022 CSK vs PBKS) के बीच मुक़ाबला चल रहा है। चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। बल्लेबाज़ी करने उत्तरी पंजाब की टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Aggarwal) और धानुका […]

IPL 2022 CSK vs PBKS: आईपीएल (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (IPL 2022 CSK vs PBKS) के बीच मुक़ाबला चल रहा है। चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। बल्लेबाज़ी करने उत्तरी पंजाब की टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Aggarwal) और धानुका राजपक्षे कुछ कमाल नहीं कर पाए लेकिन लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) चेन्नई के गेंदबाज़ो की जमकर धुनाई की है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

इस दौरान लियाम लिविंगस्टोन ने मैच के चौथे ओवर में मुकेश चौधरी की गेंद पर मैच का सबसे लंबा छक्का ज्यादा, ये छक्का इतना दूर जाकर गिरा की सबकी आँखे खुली रह गई। इस छक्के की दूरी 108 मीटर मापी गई (Longest Six 108 Metre), ये आईपीएल 2022 का अब तक का सबसे लंबा छक्का है। इस छक्के की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लियाम लिविंगस्टोन के दो कैच भी छूटे, एक कैच एमएस धोनी ने तो एक अंबाती रायुडू ने छोड़ा।

लियाम लिविंगस्टोन आतिशी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और उनका साथ शिखर धवन निभा रहे हैं, खबर लिखे जाने तकलियाम लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों में 60 रन बनाए। वहीं शिखर धवन ने 24 गेंदों में 33 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से मुकेश चौधरी ने 1 विकेट लिया है और महेंद्र सिंह धोनी ने राजपक्षे को शानदार डाइव लगाकर रन आउट किया।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick