Cricket
IPL 2022: सीएसके के सुपरस्टार Ruturaj Gaikwad अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर काफी चर्चाओं में, जानें कौन है गायकवाड़ की प्रेमिका-See Photos

IPL 2022: सीएसके के सुपरस्टार Ruturaj Gaikwad अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर काफी चर्चाओं में, जानें कौन है गायकवाड़ की प्रेमिका-See Photos

IPL 2022: Ruturaj Gaikwad Girlfriend Sayali Sanjeev लेकर काफी चर्चाओं में, जानें कौन है गायकवाड़ की प्रेमिका Indian Premier League
IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2022 शुरू होने में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने रहेंगी। सीएसके के फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि उनके सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) […]

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2022 शुरू होने में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने रहेंगी। सीएसके के फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि उनके सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया और अब वे अपनी टीम के साथ सूरत में मौजूद हैं। पर यहां हम रुतुराज गायकवाड़ की गर्लफ्रेंड सयाली संजीव (Ruturaj Gaikwad Girlfriend Sayali Sanjeev) के बारे में बात करेंगे। हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में कुछ ऑफिशियल नहीं किया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) इस समय विश्व क्रिकेट में सबसे होनहार प्रतिभाओं में से एक हैं। युवा सलामी बल्लेबाज के मराठी अभिनेत्री सयाली संजीव (Ruturaj Gaikwad Girlfriend Sayali Sanjeev) के साथ डेटिंग की अफवाहें काफी जोरों पर हैं।

सयाली संजीव कौन है?

IPL 2022: सयाली का जन्म 31 जनवरी 1993 में महाराष्ट्र में हुआ है। उन्होंने नाशिक से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने अपना करियर एक्टिंग में बनाया है और इस समय वह काफी फेमस एक्ट्रेस हैं। सयाली संजीव ने क्विकर, बिड़ला आईकेयर और डू इट ब्रांड्स के लिए भी मॉडलिंग की है। सायली संजीव (Sayali Sanjeev) टीवी पर सबसे एक म्यूजिक वीडियो में आई थी जिसमें उनके साथ सुशांत शेलार थे। मॉडलिंग में कदम रखने के बाद सायली संजीव (Sayali Sanjeev) ने कई फिल्मों में काम किया जिसमें राजु पार्सेकर की मूवी ‘पुलिस लाइंस-एक पूर्ण सत्य’ शामिल थी, इस फिल्म में संतोष जुवेकर ने भी एक्टिंग की थी। इसके अलावा उन्होंने अटपाडी नाइट्स, मन फकीरा, एबी एंड सीडी और द स्टोरी ऑफ पैथानी जैसी फिल्में भी कीं।

IPL 2022: सायली संजीव (Sayali Sanjeev) को जी मराठी टीवी सीरीज ‘काहे दिया परदेस’ के जरिए काफी शोहरत मिली। उनके किरदार ‘गौरी’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। स्मॉल स्क्रीन पर ‘परफेक्ट पति’, ‘गुलमोहर’ जैसे शो के जरिए सायली संजीव (Sayali Sanjeev) को काफी कामयाबी मिली। हाल में ही उन्होंने ‘शुभमंगल ऑनलाइन’ टीवी सीरीज में एक्टिंग की है।

IPL 2022: ऋतुराज को लेकर एक अफवाह ये आई है कि सीएसके स्टार मराठी अभिनेत्री सयाली संजीव के साथ रिश्ते में है। हालांकि दोनों ने डेटिंग की अफवाहों पर कमेंट नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग ऋतुराज और सयाली संजीव के रिश्ते के बारे में पता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सयाली और रुतुराज की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब क्रिकेटर ने सयाली की एक तस्वीर पर कमेंट किया और अभिनेत्री ने तुरंत उसका जवाब दिया।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

 

Editors pick