Cricket
IPL 2022: CSK के कप्तान MS Dhoni को है सबसे ज्यादा इस चीज से प्यार

IPL 2022: CSK के कप्तान MS Dhoni को है सबसे ज्यादा इस चीज से प्यार

IPL 2022: CSK के कप्तान MS Dhoni को है सबसे ज्यादा इस चीज से प्यार CSK Capatain MS Dhoni, Harbhajan Singh, MS Dhoni, CSK
IPL 2022: सीएसके और टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (CSK Capatain MS Dhoni) के एक राज का खुलासा किया है। हरभजन सिंह ने बताया कि एमएस धोनी को इस्पोर्ट्स से बेहद लगाव है। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान जितना प्यार क्रिकेट से […]

IPL 2022: सीएसके और टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (CSK Capatain MS Dhoni) के एक राज का खुलासा किया है। हरभजन सिंह ने बताया कि एमएस धोनी को इस्पोर्ट्स से बेहद लगाव है। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान जितना प्यार क्रिकेट से करते हैं उससे 15 गुना ज्यादा प्यार वे इस्पोर्ट्स से करते हैं।खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: उन्होंने बताया कि धोनी फीफा और पबजी जैसे गेम खेलते हैं। भारतीय चीम के कई खिलाड़ियों को ईस्पोर्ट से काफी लगाव है। धोनी का ईस्पोर्ट से विशेष लगाव है। धोनी को हाल ही में टेनिस और निशानेबाजी में प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था।

IPL 2022: हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इंडिया टुडे पर कहा “भारतीय टीम का हर खिलाड़ी इस्पोर्ट्स खेलता है। मैं भी खेलता हूं। सीएसके कप्तान एमएस धोनी (CSK Capatain MS Dhoni) वह जितना क्रिकेट खेलते हैं, उससे 15 गुना ज्यादा इस्पोर्ट्स खेलते हैं। मैचों के बाद अगर आप उसे होटल के कमरे में देखते हैं, तो वह अपना समय एस्पोर्ट्स खेलकर बिताता है। कभी फीफा, कभी पबजी तो कभी दूसरे गेम्स। हम क्रिकेटर टीम बनाते थे और इन फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम को ऑनलाइन खेलते थे।”

IPL 2022: हरभजन ने आगे कहा कि, ‘हमारे लिए यह नई चीज थी…हम मनोरंजन के लिए खेलते थे। लेकिन लोग अब इसमें से अपना करियर बना रहे हैं। उनके लिए एक्सपर्ट्स मौजूद हैं। इन खेलों की चारो ओर चर्चाएं हैं। यहां तक कि उन्हें खेल की बारीकियों को समझने के लिए कोचिंग भी प्रदान की जाती है। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कई लोग अब कुछ बनने के लिए इससे जुड़ रहे हैं। संख्या बड़े पैमाने पर होने जा रही है। यह सिर्फ इस्पोर्ट्स की शुरुआत है। यह काफी आगे तक जाएगा।”

IPL 2022: ऐसा माना जा रहा है कि एमएस धोनी आईपीएल के 15वें सीजन में आखिरी बार सीएसके की जर्सी में दिखाई देंगे। हरभजन सिंह ने आईपीएल 2022 के अंतिम संस्करण में केकेआर के साथ कार्यकाल के बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick