Cricket
IPL 2022: CSK के कप्तान MS Dhoni की ग्राफिक नॉवेल का साउथ के सुपरस्टार Rajinikanth ने किया अनावरण

IPL 2022: CSK के कप्तान MS Dhoni की ग्राफिक नॉवेल का साउथ के सुपरस्टार Rajinikanth ने किया अनावरण

IPL 2022: CSK Captain MS Dhoni की ग्राफिक नॉवेल का साउथ के सुपरस्टार Rajinikanth ने किया अनावरण , MS Dhoni Novel, Rajinikanth
IPL 2022: सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (CSK Captain MS Dhoni) ने कुछ समय पहले अपने ग्राफिक नॉवेल (MS Dhoni novel) ‘अथर्व: द ओरिजिन’ का पहला लुक जारी किया था। एमएस धोनी ने नॉवेल (MS Dhoni Novel) का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) ने गुरुवार […]

IPL 2022: सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (CSK Captain MS Dhoni) ने कुछ समय पहले अपने ग्राफिक नॉवेल (MS Dhoni novel) ‘अथर्व: द ओरिजिन’ का पहला लुक जारी किया था। एमएस धोनी ने नॉवेल (MS Dhoni Novel) का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित एमएस धोनी के ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ की पहली कॉपी का अनावरण किया। अथर्व: द ओरिजिन के निर्माताओं ने नॉवेल के फ्रंट कवर का अनावरण किया, जिसमें धोनी बिल्कुल ही अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: ग्राफिक नॉवेल में एमएस धोनी (CSK Captain MS Dhoni) एक नए ही अवतार में नजर आ रहे हैं। इस नॉवेल (MS Dhoni Novel) को विरजू स्टूडियोज द्वारा मिडास डील्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बनाया गया है। नॉवेल के कवर पेज पर धोनी एक ने एक सुनहरा कवच पहना हुआ है और वे अपने पुराने लंबे बालों और बफ लुक के साथ फैंस का दिल जीत रहे हैं। पिछले रिलीज किए गए लुक से ये लुक बिल्कुल ही अलग है।

IPL 2022: एमएस धोनी (CSK Captain MS Dhoni) ने कहा है “अथर्व: द ओरिजिन का हिस्सा बनकर मैं काफी खुश हूं। यह प्रतिभाशाली और जोशीले व्यक्तियों की एक टीम द्वारा तैयार की गई एक दिलचस्प परियोजना है। रजनी (Rajinikanth) सर ने टीम के काम को पहचाना और सराहा है और हमें खुशी है कि उन्होंने हमारी किताब की पहली कॉपी लॉन्च की।”

‘अथर्व: द ओरिजिन’, एक पौराणिक काल्पनिक ग्राफिक उपन्यास, एक युवा राजा की कहानी है जो अपने भाग्य को उजागर करने के लिए निकलता है। श्री एमवीएम वेल मोहन की अध्यक्षता में रमेश थमिलमनी द्वारा लिखित और श्री विन्सेंट आदिकलाराज और श्री अशोक मनोर द्वारा निर्मित, 150 से ज्यादा सजीव चित्रण हैं जो मनोरंजक, रसपूर्ण कथा प्रस्तुत करते हैं।

धोनी का अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी जल्दी ही आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। अपनी कप्तानी में धोनी ने सीएसके को चार खिताब जिताए हैं। वहीं उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 38 की औसत और 59 के स्ट्राइकरेट से 4876 रन बनाए हैं। टेस्ट में माही ने 6 शतक और 33 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं उन्होंने 350 वनडे मुकाबलों में करीब 51 की औसत और 87 के स्ट्राइकरेट से 10773 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में एमएस ने 98 मुकाबलों में 37 की औसत और 126 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए हैं।

माही का आईपीएल रिकॉर्ड
MS Dhoni, MS Dhoni graphic novel: धोनी ने आईपीएल 2021 के 16 मुकाबलों में 16 की औसत और 106 के स्ट्राइकरेट से 114 रन बनाए थे। वहीं उन्होंने आईपीएल 2020 के 14 मुकाबलों में 200, 2019 के 15 मुकाबलों में 416, 2018 के 16 मुकाबलों में 455 और 2017 के 16 मुकाबलों में 290 रन बनाए थे। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 220 मुकाबलों में 4746 रन बनाए हैं। उन्होंने लीग में 23 अर्धशतक भी जड़े हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick