Cricket
IPL 2022: हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी क्रिकेटर शिवम दुबे और अंजुम खान की शादी, पढ़ें CSK सुपरस्टार की लव स्टोरी

IPL 2022: हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी क्रिकेटर शिवम दुबे और अंजुम खान की शादी, पढ़ें CSK सुपरस्टार की लव स्टोरी

IPL 2022: हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी क्रिकेट शिवम दुबे और Anjum Khan की शादी, पढ़ें CSK सुपरस्टार की लव स्टोरी Shivam Dubey Wife
IPL 2022, Shivam Dubey Wife, Shivam Dubey Love Story, Anjum Khan: आईपीएल के 15वें सीजन का 22वां मुकाबला मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मुकाबले को CSK ने 23 रन से जीत लिया। आईपीएल 2022 में यह चेन्नई की पहली जीत थी। इससे पहले चेन्नई लगातार चार […]

IPL 2022, Shivam Dubey Wife, Shivam Dubey Love Story, Anjum Khan: आईपीएल के 15वें सीजन का 22वां मुकाबला मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मुकाबले को CSK ने 23 रन से जीत लिया। आईपीएल 2022 में यह चेन्नई की पहली जीत थी। इससे पहले चेन्नई लगातार चार मुकाबले हार गई थी। मुकाबले में चेन्नई की ओर से शिवम दुबे (Shivam Dubey) और रॉबिन उथप्पा ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदार हुई। शानदार बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

पढ़ें शिवम दुबे की लवस्टोरी
IPL 2022, Shivam Dubey, Shivam Dubey Wife, Shivam Dubey Love Story, Anjum Khan: आरसीबी के खिलाफ शिवम दुबे के बल्ले ने जमकर आग उगली। दुबे ने 46 गेंदों पर नाबाद 95 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के जड़े। दुबे हालांकि अपने शतक से चूक गए लेकिन उनकी पारी ने चेन्नई को पहला मुकाबला जीतने में मदद की। RCB के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले दुबे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस खबर में हम आपको शिवम दुबे की लवस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। किसी फिल्म से कम नहीं है उनकी कहानी।

गर्लफ्रेंड अंजुम खान से शादी की थी
अपनी बेहतरीन पारी से रातों-रात स्टार बने शिवम दुबे ने पिछले साल जुलाई में अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान से शादी की थी। दोनों की शादी मुंबई में हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें शेयर भी की थीं। फोटो के कैप्शन में शिवम ने लिखा था- हमने प्यार से प्यार किया जो मोहब्बत से ज्यादा था। अब हमेशा के लिए हमारी जिंदगी शुरू होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shivam dube (@dubeshivam)

हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी शादी
बता दें कि शिवम दुबे और अंजुम खान की शादी हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी। शिवम ने सोशल मीडिया पर जिन तस्वीरों को शेयर किया था उनमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि शिवम दुबे और अंजुम खान दुआओं में हाथ उठाए दिखे तो एक तस्वीर में वह और अंजुम वरमाला पहने हुए दिखाई दिए। अंजुम यूपी से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ललित कला में स्नातक किया है। उनकी अभिनय और मॉडलिंग में काफी दिलचस्पी है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick