Cricket
IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने मनाया नेट बॉलर रॉकी का जन्मदिन, केक खिलाकर एमएस धोनी ने दी बधाई- Watch Video

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने मनाया नेट बॉलर रॉकी का जन्मदिन, केक खिलाकर एमएस धोनी ने दी बधाई- Watch Video

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने मनाया Net Bowler Rocky का जन्मदिन, केक खिलाकर एमएस धोनी ने दी बधाई CSK Captain MS Dhoni, CSK, MS Dhoni
IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत में अब बस कुछ ही समय बचा है। आईपीएल के चेन्नई सुपर किंग्स ने सूरत में पहुंच कर अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। सीएसके की ओर से जारी एक वीडियों में आज चेन्नई सुपर किंग्स के नेट बॉलर रॉकी (Net Bowler Rocky) का जन्मदिन है। […]

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत में अब बस कुछ ही समय बचा है। आईपीएल के चेन्नई सुपर किंग्स ने सूरत में पहुंच कर अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। सीएसके की ओर से जारी एक वीडियों में आज चेन्नई सुपर किंग्स के नेट बॉलर रॉकी (Net Bowler Rocky) का जन्मदिन है। ऐसे में सीएसके की पूरी टीम जो सूरत में मौजूद है, ने रॉकी की केक काटकर जन्मदिन मनाया। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (CSK Captain MS Dhoni) ने रॉकी को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

हाल ही में सीएसके टीम में आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल (Ireland pacer Josh Little) को नेट गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया है। धोनी की कप्तानी में टीम आईपीएल 2022 के पूरे सीजन के लिए नेट प्रैक्टिस के लिए जोश लिटिल का इस्तेमाल करेगी। आयरलैंड क्रिकेट ने इसकी सूचना सोशल मीडिया के जरिए दी।

Indian Premier League: बीसीसीआई ने रविवार को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 65 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 70 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे। 15वां सीजन 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ब्लॉकबस्टर क्लैश के साथ शुरू होगा।

27 मार्च को लीग अपने पहले डबल-हेडर मैच की शुरुआत करेगी। जिसकी शुरुआत ब्रेबोर्न में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले से होगी। डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दूसरा मुकाबला होगा।

Indian Premier League: आईपीएल के 15वें सीजन में कुल 12 डबलहेडर मुकाबले शामिल होंगे। पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। शाम के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लीग चरण का अंतिम मुकाबला 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले और फाइनल मैच की घोषणा बाद में की जाएगी।

IPL 2022: सीएसके (CSK) टीम सूरत के लाल भाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में अपना अभ्यास कर रही है। इस स्टेडियम को चुनने के पीछे की वजह यहां की मिटटी को बताया जा रहा है। यहां की पिच मुंबई में उन ग्राउंड जैसी है, जहां लीग के मैच खेले जाने हैं। रविवार को सीएसके टीम ने अपना पहला अभ्यास सत्र आयोजित किया, जिसमें कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने भी हिस्सा लिया।

IPL 2022 के लिए सीएसके का फुल स्क्वॉड: एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, दीपक चाहर, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दूबे, महेश थीक्षाना, राजवर्धन हैंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कॉनवे। ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick