Cricket
IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान Ravindra Jadeja ने आरसीबी के खिलाफ बनाया नया रिकॉर्ड- Check Out

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान Ravindra Jadeja ने आरसीबी के खिलाफ बनाया नया रिकॉर्ड- Check Out

IPL 2022: Chennai Super Kings, CSK Captain Ravindra Jadeja ने आरसीबी के खिलाफ बनाया नया रिकॉर्ड- Check Out, Royal Challengers Bangalore
IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान रवींद्र जडेजा (CSK Captain Ravindra Jadeja) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज बन गए। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। IPL 2022: जडेजा ने यह उपलब्धि मंगलवार को डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी […]

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान रवींद्र जडेजा (CSK Captain Ravindra Jadeja) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज बन गए। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है।

IPL 2022: जडेजा ने यह उपलब्धि मंगलवार को डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट लेकर हासिल की। उनके नाम अब आरसीबी के खिलाफ कुल 26 विकेट हैं। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के बाद ये उपलब्धि जसप्रीत बुमराह (24) और आशीष नेहरा (23) के पास है।

जडेजा (CSK Captain Ravindra Jadeja) ने आईपीएल में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा। आईपीएल में जडेजा ने मैक्सवेल को नौ पारियों में छह बार आउट किया है। मैक्सवेल सीएसके के लिए खतरनाक अंदाज में खेल रहे थे। उन्होंने 11 गेंदो में 26 रन बनाए थे। उन्होंने पावरप्ले में जडेजा के ओवर की शुरुआत बाउंड्री के साथ की। सीएसके के कप्तान रवींद्र जडेजा ने मैक्सवेल को आउट किया। जडेजा ने 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो स्पिन नहीं हुई और सीधे मैक्सवेल के ऑफ स्टंप पर जा गिरी।

जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ अपने प्रदर्शन को बरकार रखते हुए बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा और आकाशदीप को पवेलियन भेजा। इसमें मैक्सवेल का विकेट सबसे बड़ा था, जिसे उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। जडेजा अब तक सात बार मैक्सवेल को अपना शिकार बना चुके हैं। मंगलवार को भी उन्होंने मैक्सवेल को आउट करने के बाद गन फायरिंग सेलिब्रेशन किया। जडेजा का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

IPL 2022: सीएसके (Chennai Super Kings) की ओर से मैच में शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा ने शानदार पारी खेली। जिसके चलते चेन्नई ने आरसीबी को 216 रन का लक्ष्य दिया। आरसीबी को 23 रन से हार का का सामना करना पड़ा। रॉबिन उथप्पा ने अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ 88 रनों की पारी खेली। जबकि शिवम दुबे ने नाबाद 95 की रोमांचक पारी खेली। इस जोड़ी ने 165 रनों की विशाल साझेदारी की, जिसके चलते सीएसके को आईपीएल 2022 के उच्चतम स्कोर यानी 216/4 तक पहुंचने में मदद मिली। गेंदबाजों में, महेश दीक्षाना सीएसके के लिए स्टार थे क्योंकि उन्होंने चार विकेट झटके। वहीं दूसरे ओर कप्तान रवींद्र जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट लिये।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

 

 

 

 

 

Editors pick