Cricket
IPL 2022: इन 3 खिलाड़ियों को खरीदना मुंबई को पड़ गया इस सीजन महंगा

IPL 2022: इन 3 खिलाड़ियों को खरीदना मुंबई को पड़ गया इस सीजन महंगा

IPL 2022: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल के इस सीजन में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। 5 बार की विजेता टीम इस बार अभी तक अपना एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हुई है। मुंबई इंडियंस इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली […]

IPL 2022: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल के इस सीजन में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। 5 बार की विजेता टीम इस बार अभी तक अपना एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हुई है। मुंबई इंडियंस इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम है। आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने ट्रेंट बोल्ट, डिकॉक जैसे खिलाड़ियों को छोड़ कर कईं नए खिलाड़ियों पर दांव लगाया, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है। इस लेख में हम उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनको खरीद कर मुंबई इंडियंस ने बड़ी गलती (MI Made mistake) की है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर पर बड़ा दांव लगाकर मुंबई इंडियंस ने बहुत बड़ी गलती की है। मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ की मोती रकम में खरीदा था। मुंबई की टीम जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह की एक खतरनाक जोड़ी बनाना चाहती है, लेकिन यह हमें इस आईपीएल 2023 में ही देखने को मिल पाएगी। लेकिन क्या जोफ्रा आर्चर अगले सीजन में उपलब्ध रहेंगे? क्योंकि अगर हम जोफ्रा की बात करें तो उन्हें काफी बार इंजरी की वजह से अपनी राष्ट्रिय टीम से भी बाहर रहना पड़ा है और वो अगले सीजन आकर कोई बड़ा कमाल कर ही देंगे इसकी संभावनाएं भी काम ही नज़र आती हैं।

मुरुगन अश्विन
राहुल चाहर को छोड़कर मुंबई इंडियंस ने 31 साल के मुरुगन अश्विन पर दांव लगाया और उनका ये दांव अभी तक सफल होता नज़र नहीं आ रहा है। राहुल चाहर ने पिछले कई सीजन में मुंबई के लिए शानदार गेंदबाज़ी की है और ऐसे में टीम को मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीदने के बारे में सोचना चाहिए था। मुरुगन अश्विन अभी तक इस सीजन में कुल 6 विकेट ही ले पाए हैं।

टाइमल मिल्स
ट्रेंट बोल्ट की जगह मुंबई इंडियंस ने टाइमल मिल्स को टीम में शामिल किया, जो कि एक बेमेल विकल्प था। टाइमल मिल्स को मुंबई ने 1.5 करोड़ में खरीदा था। इस पूरे सीजन में मिल्स का बेहद खराब प्रदर्शन रहा है और बल्लेबाज़ उनके खिलाफ जमकर रन बटोर रहे हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick